आदर्श बना ग्राम घुमरगुड़ा

Chhattisgarh Crimes

सरपंच रजनी ठाकुर की पहल से हर हाथ को काम नए तालाब निर्माण में जुटे 150 श्रमिक
पूरन मेश्राम/गरियाबंद। जिला गरियाबंद के विकासखंड देवभोग की आदर्श ग्राम पंचायत घुमरगुड़ा आज पूरे जिले के लिए मिसाल बन गई है। यहाँ की सरपंच श्रीमती रजनी देवेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा मंडल देवभोग के सार्थक प्रयासों से हर हाथ को काम का नारा सच हो रहा है।ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों ने श्रमिक भाई-बहनों को सम्मान के साथ रोजगार दिया है। यही आज घुमरगुड़ा की नई पहचान बन गई है। 150 श्रमिकों से गूंज रहा है नया तालाब जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत घुमरगुड़ा में इन दिनों नए तालाब का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस कार्य में लगभग 150 मनरेगा श्रमिक भाई-बहन प्रतिदिन कार्य कर रहे हैं। तालाब निर्माण से न केवल गांव में जल संरक्षण होगा बल्कि आने वाले समय में सिंचाई और निस्तार की समस्या भी खत्म होगी। सबसे बड़ी बात इस भीषण महंगाई के दौर में ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार मिल रहा है, जिससे पलायन रुका है।

क्या कहती हैं सरपंच
सरपंच श्रीमती रजनी देवेंद्र ठाकुर ने कहा हमारी कोशिश है कि घुमरगुड़ा का कोई भी श्रमिक भाई-बहन काम के लिए बाहर न जाए। पंचायत का पैसा पंचायत के लोगों के पसीने पर ही लगे। हम मजदूरों को मजदूर नहीं
अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। उनका सम्मान करना ही हमारा धर्म है। इसलिए हर कार्य में पूरी पारदर्शिता और समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच मैडम खुद सुबह कार्य स्थल पर पहुंँचकर श्रमिकों से हाल-चाल पूछती हैं।

आदर्श पंचायत की ओर अग्रसर
कार्यों में पारदर्शिता,महिला श्रमिकों को प्राथमिकता और गुणवत्ता पूर्ण कार्य के कारण घुमरगुड़ा को अब विकासखंड में आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में देखा जा रहा है।