
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। शव मिलने के बाद परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा सहित आगे की कार्रवाई शुरू की।
कर्ज की बात सामने आई, कारणों की जांच जारी
घटना के बाद दिनेश यादव पर आर्थिक दबाव होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन पर 20 लाख रुपए से अधिक का कर्ज था। हालांकि, कर्ज के कारण ही उन्होंने आत्महत्या की, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मौत के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।