
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह और रात में ठंड का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। सरगुजा संभाग में सुबह और शाम ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं।
शाम ढलने के बाद लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकल रहे हैं। रायपुर में भी गर्म कपड़ों का बाजार सज गया है, जहां खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
रायपुर में रात का तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम
रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री कम रहा।
आज रायपुर में दिन में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
अंबिकापुर सबसे ठंडा, दुर्ग सबसे गर्म
प्रदेश के प्रमुख शहरों में तापमान की स्थिति देखें तो अंबिकापुर में सबसे कम 11.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में सबसे अधिक 31.6 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
रायपुर में सुबह 6:13 बजे सूर्योदय, शाम 5:24 बजे होगा सूर्यास्त
आज (12 नवंबर) रायपुर में सूर्योदय सुबह 6:13 बजे हुआ। सूर्यास्त शाम 5:24 बजे होगा। चंद्रमा सुबह 8:48 बजे उदय हुआ और शाम 7:36 बजे अस्त होगा।