छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में ठंड का असर देखा जा रहा है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में ठंड का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में अगले 5 दिनों तक रात के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। मंगलवार से अगले तीन दिनों तक भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

हालांकि एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं पेंड्रा में मौसम साफ होने के साथ ठंड बढ़ गई है। पूरे इलाके में घना कोहरा छाया रहा। तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। वाहन चालकों को फॉग लाइट जलाकर सड़क पर चलना पड़ा।