छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुंडरदेही पुलिस ने 1 किलो 230 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 3,600 रुपए नकद और 45 छोटी प्लास्टिक पाउच भी जब्त की। जब्त सामान की कुल कीमत 53 हजार 600 रुपए आंकी गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी गांजे के अवैध कारोबार के मामले में जेल जा चुका है। 23 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पैरी के मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए रखा है।
सूचना पर गुंडरदेही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी में पीले रंग की प्लास्टिक बोरी से 1 किलो 230 ग्राम गांजा, 3,600 रुपए नकद और 45 छोटी प्लास्टिक पाउच मिली।
आरोपी की पहचान ग्राम पैरी निवासी नवीन कुमार बारसागढ़े (33), पिता चंद्रभूषण बारसागढ़े के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) और 27 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।पहले भी एनडीपीएस एक्ट में जा चुका है जेल पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में भी गांजा के अवैध कारोबार के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। इस मामले में वह जेल जा चुका है। पुलिस की यह कार्रवाई मिशन नवचेतना अभियान के तहत की गई।