शुक्रवार, 27 नवंबर को नौकरी में स्थायी पद, प्रमोशन और मनचाहे ट्रांसफर का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छे संकेत हैं। सिंह राशि के सरकारी और कॉर्पोरेट कर्मचारियों को प्रमोशन से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। मेष राशि में बैंकिंग, फाइनेंस, रियल एस्टेट और प्रशासन से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ या स्थायी पद मिलने की प्रबल संभावना है।
कुंभ राशि वालों की नौकरी बदलने या ट्रांसफर की इच्छा पूरी हो सकती है। इन्हें अचानक धन लाभ होने के भी प्रबल योग हैं। वृश्चिक राशि के इंटरव्यू देने जा रहे युवाओं को सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। मीन राशि वालों की बॉस से प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने को लेकर सकारात्मक बातचीत हो सकती है।
मकर राशि के कारोबारियों को बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। मेष राशि वालों का पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला आपसी सहमति से आगे बढ़ेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों की शादी भी परिवार की मंजूरी से तय हो सकती है।

मेष – टेन ऑफ पेंटाकल्स आज परिवार की सुख-समृद्धि और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा से जुड़े कामों पर ध्यान रहेगा। पैतृक संपत्ति या पारिवारिक विरासत से जुड़े किसी मामले में सकारात्मक सहमति बनेगी। आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत रहेगी। आने वाली पीढ़ी के लिए निवेश करने का विचार बनेगा। बिजनेस में परिवार के लोगों के अनुभव का फायदा मिलेगा। घर में मेहमानों के आने से रौनक बढ़ेगी।
करियर- निश्चिंत होकर बड़े लक्ष्यों पर काम कर पाएंगे। रियल एस्टेट, बैंकिंग, फाइनेंस, फैमिली बिजनेस और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ या स्थायी पद मिलने की प्रबल संभावना है। ऑफिस में आपकी विश्वसनीयता और अनुभव की तारीफ होगी। लंबे समय तक चलने वाले प्रोजेक्ट की कमान भी आपको सौंपी जा सकती है। लव- रिश्तों में स्थिरता और सुरक्षा का एहसास होगा। प्रेम संबंधों को परिवार की पूरी मंजूरी मिलने के प्रबल योग हैं। अविवाहित लोगों का विवाह परिवार की सहमति से तय हो सकता है। विवाहित लोगों के बीच आपसी सम्मान और भरोसा बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ किसी पारिवारिक उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। हेल्थ- शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने और खानपान को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। लकी कलर- व्हाइट, लकी नंबर- 2

वृष – टू ऑफ कप्स आज परिवार के लोगों के बीच भावनात्मक जुड़ाव और एकजुटता बढ़ेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में किसी भरोसेमंद साझेदार की सलाह से फायदा होने के योग हैं। बिजनेस में नई पार्टनरशिप या किसी के साथ मिलकर नया कारोबारी समझौता करने के लिए दिन बेहद अनुकूल है।
करियर- टीम के लोगों के साथ बेहतरीन तालमेल होने से मुश्किल काम भी आसानी से पूरे होंगे। क्लाइंट के साथ मीटिंग बहुत सफल रहेगी। नए कारोबारी अनुबंध पर हस्ताक्षर भी हो सकते हैं। एचआर, काउंसलिंग, कंसल्टेंसी और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। लव- प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहद रोमांटिक और यादगार रहेगा। पार्टनर के साथ खुलकर अपने मन की बातें साझा करेंगे। इससे रिश्ते में भरोसा और पारदर्शिता बढ़ेगी। सिंगल लोगों की किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके विचार और भावनाएं आपसे पूरी तरह मेल खाएंगे। हेल्थ- शरीर में पानी की कमी और ठंडी हवा के असर को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। लकी कलर- पिंक, लकी नंबर- 4

मिथुन – द स्टार आज नई उम्मीदों के साथ भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देंगे। परिवार में लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता या उलझन का समाधान होने से घर में शांति और उत्साह लौटेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भविष्य की योजनाओं के लिए पैसा जुटाने में सफलता मिलेगी। बिजनेस में नए और आधुनिक तरीके अपनाने से कमाई के नए रास्ते खुलेंगे।
करियर- आपके नए आइडिया की जमकर तारीफ होगी। टेक्नोलॉजी, मीडिया, रिसर्च, कम्युनिकेशन और सोशल वर्क से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि या विशेष पहचान मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने की नई उम्मीद जगेगी। मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आपके काम करने का तरीका सहकर्मियों के लिए प्रेरणा बनेगा। लव- प्रेम संबंधों में ताजगी, भरोसा और गहरा जुड़ाव महसूस होगा। पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। सभी पुराने मतभेद भुलाकर आगे बढ़ेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी आकर्षक, उदार और समान विचारों वाले व्यक्ति का आगमन हो सकता है। विवाहित लोगों के जीवन में सुख-शांति और प्रेम बना रहेगा। हेल्थ- मानसिक शांति और शारीरिक स्फूर्ति बनाए रखने पर ध्यान देना जरूरी होगा। लकी कलर- स्काई ब्लू, लकी नंबर- 8

कर्क – नाइन ऑफ कप्स आज लंबे समय से चली आ रही किसी इच्छा के पूरा होने से खुशी और संतुष्टि मिलेगी। परिवार की कोई बड़ी इच्छा या योजना पूरी होने पर घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताने और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होगी। मनपसंद चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं।
करियर- अपने पसंदीदा प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। क्रिएटिव क्षेत्र, हॉस्पिटैलिटी, मीडिया, टीचिंग और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई बड़ा अवॉर्ड या सम्मान मिल सकता है। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मनचाही पोस्टिंग या प्रमोशन की खुशखबरी भी मिल सकती है। लव- प्रेम संबंधों में रोमांस, आकर्षण और भावनात्मक संतुष्टि महसूस होगी। पार्टनर आपकी छोटी-बड़ी इच्छाओं का पूरा ख्याल रखेगा। उनकी ओर से कोई प्यारा सरप्राइज भी मिल सकता है। सिंगल लोगों को किसी सामाजिक कार्यक्रम या समारोह में मनचाहा साथी मिलने की प्रबल संभावना है। विवाहित लोगों के बीच प्रेम और आपसी तालमेल शानदार रहेगा। हेल्थ- ज्यादा तैलीय भोजन करने से अपच या पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। लकी कलर- मॉव, लकी नंबर- 6

सिंह – सिक्स ऑफ वांड्स आज सामाजिक और कार्यक्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में सफलता के साथ मान-सम्मान मिलेगा। किसी सामाजिक या ऑफिस के कार्यक्रम में आपकी सक्रिय भूमिका और नेतृत्व की खुलकर तारीफ होगी। आर्थिक रुकावट दूर होने से पैसों की आवाजाही बेहतर होगी। बिजनेस में प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले आपकी साख और ब्रांड की पहचान मजबूत होगी। सफलता मिलने के बावजूद व्यवहार में विनम्रता बनाए रखना जरूरी होगा।
करियर- किसी अवॉर्ड, बोनस या प्रोत्साहन राशि की घोषणा हो सकती है। मार्केटिंग, सेल्स, पीआर, राजनीति और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित काम मिल सकता है। आपकी प्रेजेंटेशन देने की क्षमता से क्लाइंट और मैनेजमेंट पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे। सरकारी या कॉर्पोरेट क्षेत्र में प्रमोशन का इंतजार कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। लव- पार्टनर के साथ किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने पर आपकी जोड़ी की तारीफ होगी। जीवनसाथी आपके करियर की तरक्की में हर कदम पर पूरा सहयोग देगा। सिंगल लोगों को किसी वर्कशॉप या कार्यक्रम के दौरान आत्मविश्वासी और प्रभावशाली साथी मिल सकता है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ने से रिश्ता मजबूत होगा। हेल्थ- एड़ियों और पिंडलियों में हल्का खिंचाव महसूस हो सकता है। लकी कलर- क्रिमसन, लकी नंबर- 9

कन्या – द हर्मिट आज शांति से अपने बारे में और जीवन के गंभीर विषयों पर विचार करने का समय है। घर के शोरगुल से दूर कुछ समय अकेले बिताने से विचारों में स्पष्टता आएगी। परिवार के किसी बुजुर्ग का अनुभव और सलाह बेहद उपयोगी साबित होगी। आर्थिक मामलों में पूरी जांच-पड़ताल और सोच-विचार के बाद ही निवेश करना बेहतर होगा। गैरजरूरी सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाए रखेंगे।
करियर- दूसरों की गतिविधियों से अलग रहकर अपने काम की बारीकियों और गुणवत्ता पर ध्यान देंगे। रिसर्च, डाटा एनालिसिस, लेखन, एडिटिंग और अकाउंटिंग से जुड़े लोगों को शानदार नतीजे मिलेंगे। किसी मुश्किल समस्या का सटीक समाधान निकालने में सफल रहेंगे। सहकर्मियों के साथ गैरजरूरी बातचीत में समय बिताने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। लव- रिश्तों में गहराई और सच्चाई की तलाश रहेगी। पार्टनर के साथ किसी गंभीर विषय पर शांत और उपयोगी बातचीत हो सकती है। रिश्ते में कोई उलझन चल रही है तो जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय परिस्थितियों को समझने के लिए थोड़ा समय लें। साथी के साथ घर पर ही शांतिपूर्ण समय बिताने से सुकून मिलेगा। हेल्थ- दिनभर की गतिविधियों के कारण थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। मानसिक और शारीरिक आराम की जरूरत रहेगी। लकी कलर- ब्राउन, लकी नंबर- 7

तुला – क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स आज स्पष्ट सोच, निष्पक्ष व्यवहार और तेजी से फैसले लेने की क्षमता से मुश्किल समस्याएं सुलझा लेंगे। परिवार में संपत्ति या घर की व्यवस्था से जुड़े किसी मामले में आपकी राय को सबसे ज्यादा महत्व मिलेगा। भावुकता के बजाय तथ्यों और परिस्थितियों को समझकर सही फैसले ले पाएंगे। गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। बिजनेस में स्पष्ट बातचीत और नियम लागू करने से कार्यक्षमता बढ़ेगी। बातचीत के दौरान शब्दों की मधुरता बनाए रखें।
करियर- वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। कानून, पत्रकारिता, एचआर, प्रशासन और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। मुश्किल मीटिंग और कारोबारी समझौतों के दौरान अपने मजबूत तर्कों से विरोधियों को शांत कर देंगे। जरूरी दस्तावेजों की समीक्षा करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। लव- रिश्तों में पारदर्शिता, सम्मान और ईमानदारी को प्राथमिकता देंगे। पार्टनर के साथ भविष्य की जिम्मेदारियों और एक-दूसरे से जुड़ी उम्मीदों पर खुलकर बातचीत हो सकती है। साथी की भावनाओं को समझने और व्यवहार में नरमी रखने की जरूरत होगी। सिंगल लोग किसी बुद्धिमान, आत्मनिर्भर और स्पष्ट बात करने वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। हेल्थ- पीठ में हल्की अकड़न महसूस हो सकती है। आंखों में थकान की परेशानी को लेकर भी सतर्क रहना होगा। लकी कलर- ग्रे, लकी नंबर- 4

वृश्चिक – द मैजिशियन आज अपनी समझदारी, मजबूत इरादों और बेहतर रणनीति से मुश्किल काम भी आसान बना देंगे। परिवार के किसी महत्वपूर्ण आयोजन या समस्या का समाधान निकालने में आपकी मुख्य भूमिका रहेगी। आर्थिक रूप से दिन बेहद अनुकूल है। आमदनी के नए स्रोत खुलने के संकेत हैं। बिजनेस में नई रणनीति से प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ देंगे। समाज और रिश्तेदारों के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित होगी।
करियर- एक साथ कई काम संभालने और समस्याएं सुलझाने की आपकी क्षमता से वरिष्ठ अधिकारी बेहद प्रभावित होंगे। रिसर्च, मार्केटिंग, सेल्स, फाइनेंस और आईटी से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ब्रेक या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। खुद का काम या कंसल्टेंसी शुरू करने के लिए समय बहुत अच्छा है। इंटरव्यू देने जा रहे युवाओं को सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। लव- अपनी बातचीत और आकर्षक व्यक्तित्व से पार्टनर का दिल जीतने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में नया उत्साह, गहराई और रोमांस बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और तालमेल बेहतरीन रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की किसी बड़ी योजना पर काम कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग हैं। हेल्थ- मानसिक आराम, एकाग्रता और पर्याप्त नींद पर ध्यान देना जरूरी होगा। लकी कलर- ग्रीन, लकी नंबर- 5

धनु – नाइट ऑफ पेंटाकल्स आज धैर्य, लगन और समझदारी से अपने काम पूरे करेंगे। परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। घर के किसी रुके हुए निर्माण या मरम्मत के काम में तेजी आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। नियमित आमदनी के साधनों से फायदा होगा। बिजनेस में धीरे-धीरे लेकिन अच्छा और स्थायी मुनाफा मिलेगा।
करियर- आपकी कार्यक्षमता, समय की पाबंदी और काम के प्रति लगन से वरिष्ठ अधिकारी बेहद प्रभावित होंगे। बैंकिंग, शिक्षा, रियल एस्टेट, टूरिज्म और फाइनेंस से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी या नया क्लाइंट मिल सकता है। मुश्किल और लंबे समय से अटके हुए काम अपनी एकाग्रता से पूरे कर लेंगे। प्रमोशन के लिए आपकी दावेदारी और मजबूत होगी। लव- पार्टनर के प्रति अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे। इससे उन्हें रिश्ते में सुरक्षा का एहसास होगा। विवाहित लोग जीवनसाथी के साथ भविष्य की आर्थिक योजनाओं और परिवार की सुख-सुविधाओं को लेकर उपयोगी बातचीत करेंगे। सिंगल लोगों को किसी गंभीर, मेहनती और समझदार व्यक्ति का साथ मिल सकता है। हेल्थ- पाचन तंत्र की सुस्ती और कब्ज की परेशानी को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। लकी कलर- सैफ्रन, लकी नंबर- 3

मकर – द सन आज सफलता, ऊर्जा और उत्साह भरपूर रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल होगा। सभी सदस्य आपके फैसलों का समर्थन करेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी भी ज्यादा रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत रहेगी। प्रॉपर्टी या पहले किए गए निवेश से शानदार मुनाफा मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील पक्की होने से उत्साह बढ़ेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार भी मिल सकता है।
करियर- कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत और अनुशासन के अच्छे नतीजे मिलेंगे। उच्च अधिकारी आपके काम की खुलकर तारीफ करेंगे। सरकारी नौकरी, इंजीनियरिंग, प्रशासन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में नई टीम का नेतृत्व करने या बड़े प्रोजेक्ट की कमान मिलने की प्रबल संभावना है। कारोबारियों को बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। लव- प्रेम संबंधों में खुशहाली, भरोसा और पारदर्शिता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ यादगार समय बिताएंगे। अपने प्रेम संबंध को शादी तक ले जाने या रिश्ते में आगे बढ़ने पर विचार कर सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे और योग्य प्रस्ताव आएंगे। शादीशुदा लोगों के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी हो सकती है। हेल्थ- शारीरिक फिटनेस और रोगों से बचाव की क्षमता बनाए रखने पर ध्यान देना जरूरी होगा। लकी कलर- गोल्डन, लकी नंबर- 1

कुंभ – व्हील ऑफ फॉर्च्यून आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जीवन में कई सुखद और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। परिवार की लंबे समय से चली आ रही कोई समस्या अचानक सुलझ जाएगी। इससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। अचानक धन लाभ होने या पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने के प्रबल योग हैं। बिजनेस में रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है।
करियर- कार्यक्षेत्र में अचानक कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी बदलने या ट्रांसफर के लिए प्रयास कर रहे लोगों की इच्छा आज पूरी हो सकती है। आईटी, रिसर्च, मीडिया और नई तकनीक विकसित करने से जुड़े लोगों को शानदार सफलता मिलेगी। आपके नए आइडिया को तुरंत मंजूरी मिलेगी। लव- प्रेम संबंधों में कोई सुखद मोड़ आएगा। रिश्ते में नया उत्साह महसूस होगा। पार्टनर के साथ अचानक किसी रोमांटिक जगह घूमने की योजना बन सकती है। सिंगल लोगों की अचानक किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर प्रेम संबंध में बदल सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली और प्रेम बना रहेगा। हेल्थ- स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी परेशानियों और सुस्ती से राहत मिलेगी। दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। हालांकि बदलते मौसम को लेकर सतर्क रहना होगा। लकी कलर- बैज, लकी नंबर- 7

मीन – द चेरियट आज अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मजबूत इरादों के साथ काम करेंगे। परिवार के किसी महत्वपूर्ण फैसले में आपकी राय को महत्व मिलेगा। पुराने विवाद सुलझने से घर में सकारात्मक माहौल बनेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस बढ़ाने के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी और जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास से बचें।
करियर- कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता और मेहनत की जमकर तारीफ होगी। मुश्किल और लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट तय समय से पहले पूरा करने में सफल रहेंगे। बॉस के साथ प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने को लेकर सकारात्मक बातचीत हो सकती है। नए क्लाइंट के साथ डील फाइनल होने के प्रबल योग हैं। एजुकेशन और रिसर्च से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- पार्टनर के साथ चल रही पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में पारदर्शिता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ छोटी रोमांटिक यात्रा की योजना बन सकती है। इससे आपसी प्रेम और गहरा होगा। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिलने की संभावना है। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने से रिश्ते मजबूत होंगे। हेल्थ- दिनभर ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। हालांकि काम का ज्यादा दबाव रहने से आराम की जरूरत होगी। लगातार स्क्रीन पर काम करने से आंखों में जलन या थकान महसूस हो सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। लकी कलर- चारकोल, लकी नंबर- 8