रविवार, 19 जुलाई को मकर राशि वालों की कोई बड़ी आर्थिक योजना पूरी हो सकती है

Chhattisgarh Crimesरविवार, 19 जुलाई को मकर राशि वालों की कोई बड़ी आर्थिक योजना पूरी हो सकती है और करियर में नई सफलता मिलने के योग हैं। वृष राशि वालों के प्रेम संबंधों में नई शुरुआत होगी। मिथुन राशि वालों को पसंद का प्रोजेक्ट या नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों के लिए रेगुलर इनकम का नया रास्ता बनेगा। तुला राशि वालों को रिश्तों में साफ और ईमानदार बातचीत करनी होगी।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

Chhattisgarh Crimes

मेष – पेज ऑफ स्वोर्ड्स आज नई जानकारी मिलेगी और किसी विषय को गहराई से समझने की इच्छा होगी। घर में किसी मुद्दे पर चर्चा तेज हो सकती है। पैसों से जुड़ा कोई छोटा प्रयोग करने का विचार आएगा। बिजनेस में मिली नई जानकारी फायदेमंद रहेगी। परिवार के किसी युवा सदस्य की बात को महत्व मिलेगा। जल्दबाजी से बचें और कोई फैसला लेने से पहले सही सवाल पूछें।

करियर- मीडिया और कंटेंट से जुड़े लोगों को नया असाइनमेंट मिल सकता है। टेक्निकल ट्रेनिंग करने वालों को कोई महत्वपूर्ण अपडेट मिलेगा। विद्यार्थियों को इंटरव्यू या टेस्ट की सूचना मिल सकती है। मैनेजमेंट के काम में डेटा का अच्छी तरह विश्लेषण करना जरूरी होगा। फिलहाल प्रमोशन के बजाय नए स्किल सीखने से करियर में आगे बढ़ेंगे। लव- प्रेम संबंधों में बातचीत बढ़ेगी। पार्टनर से सवाल-जवाब होने के बाद स्थिति साफ होगी। दोस्ती में हल्की नोकझोंक हो सकती है। दूरी वाले रिश्ते की गलतफहमी दूर होगी। अपनी भावनाएं ईमानदारी से बताएं। चुप रहने से परेशानी बढ़ सकती है। हेल्थ- ज्यादा सोचने से सिर भारी रह सकता है। आंखों पर दबाव महसूस होगा। स्क्रीन टाइम कम करें। हल्की एक्सरसाइज और सांस से जुड़े अभ्यास फायदेमंद रहेंगे। नींद का समय बिगड़ने न दें। लकी कलर- मिंट ग्रीन, लकी नंबर- 5

Chhattisgarh Crimes

वृष – ऐस ऑफ कप्स आज मन हल्का और खुला रहेगा। घर में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। परिवार के साथ दिल की बातें शेयर करेंगे। कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी होगी। पैसों को लेकर भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस में नई शुरुआत का विचार आएगा। कोई छोटा गिफ्ट या अच्छी खबर दिन को खास बनाएगी। पुराने मतभेद दूर होंगे।

करियर- शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। काउंसलिंग और ट्रेनिंग के काम में तारीफ होगी। फ्रीलांसर नए क्लाइंट से जुड़ सकते हैं। क्रिएटिव आइडिया को मंजूरी मिलेगी। नई नौकरी की शुरुआत संभव है। प्रमोशन न मिले, तो भी काम से संतुष्टि रहेगी। लव- प्रेम संबंधों में नई शुरुआत होगी। सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। पार्टनर के साथ भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। किसी रिश्ते में नरमी आएगी। दोस्ती में अपनापन बढ़ सकता है। दूरी वाले रिश्ते में भरोसा लौटेगा। हेल्थ- मानसिक सुकून मिलेगा। भावनात्मक तनाव कम होगा और नींद बेहतर आएगी। दिल से जुड़ी चिंता में राहत मिल सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और हल्का खाना खाएं। योग और मेडिटेशन से ऊर्जा बढ़ेगी। लकी कलर- पर्ल व्हाइट, लकी नंबर- 1

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – नाइट ऑफ कप्स आज मन रोमांटिक रहेगा। किसी अच्छे मैसेज या प्रस्ताव से दिन की शुरुआत हो सकती है। घर में शांति और अपनापन बढ़ेगा। परिवार के किसी सदस्य की भावनाएं समझनी होंगी। पैसों से जुड़ा फैसला दिल और दिमाग दोनों से लें। बिजनेस में क्रिएटिव आइडिया मिलेगा। किसी के लिए छोटा सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।

करियर- कार्यक्षेत्र में क्रिएटिव सोच से फायदा होगा। आर्ट और डिजाइन से जुड़े लोगों का नया कॉन्सेप्ट पसंद किया जाएगा। काउंसलिंग या सामाजिक क्षेत्र में पहचान मिलेगी। फ्रीलांसर को पसंद का प्रोजेक्ट मिल सकता है। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों की प्रेजेंटेशन असरदार रहेगी। नई नौकरी का ऑफर मानसिक संतुष्टि देगा। लव- प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक बातचीत होगी। किसी खास व्यक्ति से भावनात्मक प्रस्ताव मिल सकता है। लंबे समय से चल रहे रिश्ते में नयापन आएगा। दोस्ती में प्रेम की शुरुआत हो सकती है। जल्दबाजी के बजाय भावनाओं को समझें। हेल्थ- मूड में उतार-चढ़ाव हो सकता है। हार्मोन से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। हल्का संगीत मन शांत करेगा। नींद अच्छी आएगी। पाचन को ठीक रखने के लिए हल्का खाना खाएं। लकी कलर- लैवेंडर, लकी नंबर- 7

Chhattisgarh Crimes

कर्क – द लवर्स आज किसी महत्वपूर्ण चुनाव और संतुलन का दिन है। मन दो विकल्पों के बीच उलझ सकता है। घर में भावनात्मक चर्चा होगी। रिश्ते से जुड़ा कोई फैसला सामने आएगा। पैसों के साझा खर्च या पार्टनरशिप को लेकर बातचीत होगी। बिजनेस में किसी के साथ मिलकर काम करने का विचार बनेगा। दिल और दिमाग दोनों की सुनें।

करियर- क्रिएटिव क्षेत्र में किसी के साथ नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। मैनेजमेंट में टीम के साथ तालमेल बढ़ेगा। एचआर से जुड़े लोगों का इंटरव्यू या बातचीत सफल रहेगी। फ्रीलांसर को क्लाइंट के साथ लंबी अवधि की डील मिल सकती है। नई नौकरी के दो विकल्पों में चुनाव करना पड़ सकता है। लव- प्रेम संबंध आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे। पार्टनर के साथ आपसी समझ बढ़ेगी। किसी रिश्ते को नाम देने का विचार आएगा। दूरी वाले रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा। दोस्ती प्रेम में बदल सकती है। दिल की बात कहने का अच्छा समय है, लेकिन सामने वाले पर दबाव न बनाएं। हेल्थ- हार्मोन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। मीठा कम खाएं। योग से शरीर का संतुलन बेहतर होगा। त्वचा संवेदनशील रह सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और तनाव से बचें। लकी कलर- रोज पिंक, लकी नंबर- 6

Chhattisgarh Crimes

सिंह – सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स आज पुराने तनाव से बाहर निकलने का मौका मिलेगा। घर में शांति बनाए रखने की कोशिश करेंगे। किसी पुराने विवाद से दूरी बनाना सही रहेगा। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेंगे। बिजनेस की दिशा बदल सकती है। यात्रा या जगह बदलने की चर्चा होगी। परिवार का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

करियर- प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के ट्रांसफर या नई पोस्टिंग की संभावना है। रिसर्च करने वालों को नया डेटा मिलेगा। फ्रीलांसर अपने क्लाइंट बदल सकते हैं। मैनेजमेंट के लोगों को नई टीम मिल सकती है। पुरानी जिम्मेदारी छोड़कर नया काम संभालना पड़ सकता है। प्रमोशन से ज्यादा भूमिका में बदलाव होगा। लव- पुराने दर्द से बाहर निकलने का दिन है। पार्टनर के साथ शांति से बातचीत होगी। दूरी वाले रिश्ते में नई समझ बनेगी। किसी पुराने प्रेम संबंध की भावना कमजोर हो सकती है। दोस्त से भावनात्मक सहारा मिलेगा। रिश्ते के भविष्य को लेकर सोच साफ होगी। हेल्थ- माइग्रेन और नींद से जुड़ी परेशानी में राहत मिल सकती है। सांस से जुड़े अभ्यास फायदेमंद रहेंगे। ज्यादा सोचने से बचें। हल्का खाना खाएं और शरीर को आराम दें। लकी कलर- मस्टर्ड यलो, लकी नंबर- 3

Chhattisgarh Crimes

कन्या – एट ऑफ वांड्स आज रुके हुए काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। घर में हलचल बनी रहेगी। कोई खबर तुरंत फैसला लेने के लिए मजबूर कर सकती है। पैसों से जुड़ा मामला जल्दी सुलझेगा। बिजनेस में ऑर्डर और लोगों से संपर्क बढ़ेगा। यात्रा के योग भी हैं। किसी गलतफहमी को तुरंत दूर कर पाएंगे। अच्छे मौके अचानक मिल सकते हैं।

करियर- कार्यक्षेत्र में काम की रफ्तार बढ़ेगी। मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। मार्केटिंग में नई लीड मिलेगी। फ्रीलांसर को तुरंत नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। ट्रांसफर या जगह बदलने की खबर आ सकती है। प्रमोशन की बातचीत अचानक शुरू हो सकती है। फैसला लेने में ज्यादा देर न करें। लव- प्रेम संबंधों में अचानक संपर्क बढ़ेगा। पार्टनर के साथ लंबी बातचीत होगी। दूरी वाला रिश्ता ज्यादा जुड़ा हुआ महसूस होगा। किसी पुराने क्रश का मैसेज आ सकता है। दोस्ती में फ्लर्टिंग शुरू हो सकती है। भावनाएं तेज रहेंगी, इसलिए गुस्से या अहं में कुछ न कहें। हेल्थ- पैरों में थकान हो सकती है। शरीर में पानी की कमी न होने दें। नींद कम हो सकती है। स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी। जल्दी-जल्दी खाना खाने से बचें। लकी कलर- टर्कॉइज, लकी नंबर- 5

Chhattisgarh Crimes

तुला – क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स आज साफ सोच और सच बोलने का दिन है। घर में किसी मुद्दे पर सीधी बातचीत होगी। गैरजरूरी उलझन खत्म होगी। पैसों से जुड़ा सही चुनाव करेंगे या खर्च कम करने का फैसला लेंगे। परिवार किसी महत्वपूर्ण फैसले में आपकी समझ को महत्व देगा। बिजनेस में काम की शर्तें साफ होंगी।

करियर- काम में विश्लेषण करने की क्षमता बहुत काम आएगी। लेखन और रिसर्च के क्षेत्र में स्थिति साफ होगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों को अधिकार मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। फ्रीलांसर अपनी शर्तों पर काम करेंगे। नई नौकरी स्वीकार करने से पहले सभी नियम समझें। पद से ज्यादा आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लव- प्रेम संबंधों में ईमानदार बातचीत होगी। सच बोलने से भावनात्मक दूरी कम होगी। पार्टनर आपकी स्पष्टता को समझेगा। रिश्ते में सीमाएं तय होंगी। भावुक वादों के बजाय सच्चाई पर ध्यान देंगे। झूठ और गलतफहमी से दूरी बनाना जरूरी है। हेल्थ- सिर और आंखों पर दबाव महसूस हो सकता है। मेडिटेशन और सांस से जुड़े अभ्यास फायदेमंद रहेंगे। पर्याप्त पानी पिएं। दिनचर्या में अनुशासन रखने से सेहत ठीक रहेगी। लकी कलर- डोव ग्रे, लकी नंबर- 3

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – किंग ऑफ पेंटाकल्स आज समझदारी से लिए फैसले फायदेमंद रहेंगे। घर में जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। पैसों को लेकर भरोसेमंद योजना बनेगी। पुराने संसाधन का सही इस्तेमाल करेंगे। बिजनेस में धीरे-धीरे स्थिर तरक्की होगी। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा। छोटे निवेश पर चर्चा हो सकती है।

करियर- कार्यक्षेत्र में आपका अधिकार बढ़ेगा। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को टीम संभालने की जिम्मेदारी मिलेगी। बैंकिंग और कॉमर्स में स्थिर प्रगति होगी। खुद का काम करने वाले लोगों के लिए रेगुलर इनकम का रास्ता बनेगा। नई डील साइन हो सकती है। प्रमोशन की मजबूत स्थिति बनेगी। ट्रेनिंग पर किया खर्च फायदेमंद रहेगा। लव- प्रेम संबंधों में भरोसा जरूरी रहेगा। पार्टनर आपके साथ सुरक्षित महसूस करेगा। रिश्ते के भविष्य पर खुलकर बात होगी। दूरी वाले रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा। दोस्ती प्रेम संबंध की ओर बढ़ सकती है। भावनाएं गहरी रहेंगी, लेकिन दिखावा नहीं होगा। हेल्थ- ब्लड शुगर और थकान पर ध्यान दें। समय पर खाना खाएं। गर्दन या कंधे में जकड़न हो सकती है। हल्की मालिश से राहत मिलेगी। आराम और अनुशासन से सेहत बेहतर रहेगी। लकी कलर- वार्म कोरल, लकी नंबर- 6

Chhattisgarh Crimes

धनु – टेन ऑफ पेंटाकल्स आज स्थिरता और सुरक्षा पर ध्यान रहेगा। परिवार की परंपराओं को महत्व देंगे। घर में पुराने फैसले का अच्छा असर दिखाई देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बचत या प्रॉपर्टी से जुड़ी बात आगे बढ़ सकती है। बिजनेस में भरोसेमंद लोगों की मदद मिलेगी। किसी पारिवारिक कार्यक्रम की योजना बनेगी।

करियर- फाइनेंस और अकाउंट से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। मैनेजमेंट में टीम का सहयोग मजबूत रहेगा। फैमिली बिजनेस बढ़ाने की चर्चा होगी। नई नौकरी के बजाय मौजूदा काम में स्थिति मजबूत होगी। प्रमोशन धीरे-धीरे लेकिन सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ेगा। पुराने क्लाइंट से फायदा होगा। लव- पार्टनर परिवार के लोगों से जुड़ाव महसूस करेगा। शादी के योग्य लोगों के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंध में भविष्य की योजना बनेगी। दोस्ती में भरोसा बढ़ेगा। किसी पुराने रिश्ते से भावनात्मक सहारा मिल सकता है। हेल्थ- हड्डियों और जोड़ों का ध्यान रखें। पौष्टिक खाना खाएं। वजन को कंट्रोल में रखना जरूरी है। ज्यादा देर बैठने से शरीर में अकड़न हो सकती है। हल्का योग फायदेमंद रहेगा। लकी कलर- मैरून, लकी नंबर- 8

Chhattisgarh Crimes

मकर – द स्टार आज नई उम्मीद और आत्मविश्वास महसूस होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच बनेगी। खुद पर भरोसा रखें और रुके हुए काम पूरे करने की कोशिश करें।

करियर- रिसर्च, खगोल विज्ञान और पर्यावरण से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि या सम्मान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के नए और क्रिएटिव आइडिया की बॉस तारीफ करेंगे। आर्थिक फायदा या इंसेंटिव मिलने के योग हैं। इंटरव्यू के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नया काम लंबे समय में पहचान और फायदा देगा। लव- दूरी वाले प्रेम संबंधों की गलतफहमियां दूर होंगी। सिंगल लोगों की किसी समझदार व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी पुराने वादों को दोबारा निभाने का फैसला करेंगे। रिश्ते में नई शुरुआत और भरोसा बढ़ेगा। हेल्थ- चेहरे पर ताजगी दिखाई देगी। शरीर में पानी की कमी न होने दें। खाने में ताजा फल और सलाद शामिल करें। नियमित मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलेगी। लकी कलर- नियॉन ग्रीन, लकी नंबर- 5

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – द हीरोफैंट आज परंपरा, नियम और सही मार्गदर्शन पर ध्यान रहेगा। घर में संस्कारों और पारिवारिक नियमों की चर्चा होगी। परिवार के किसी बड़े व्यक्ति की सलाह असरदार रहेगी। पैसों से जुड़ा सुरक्षित रास्ता चुनेंगे। बिजनेस में ईमानदारी और नियमों का पालन करना जरूरी होगा। धार्मिक या शैक्षणिक गतिविधि में रुचि बढ़ेगी।

करियर- शिक्षा के क्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेगी। कंसल्टेंसी और ट्रेनिंग के काम में पहचान मिलेगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को नियमों का फायदा मिलेगा। मैनेजमेंट में पॉलिसी से जुड़ा काम मिल सकता है। फ्रीलांसर को स्थायी क्लाइंट मिलेगा। नई नौकरी किसी व्यवस्थित संस्थान में हो सकती है। लव- प्रेम संबंधों में गंभीरता बढ़ेगी। रिश्ते को परिवार की मंजूरी दिलाने का विचार आएगा। पार्टनर की सोच और मूल्यों को समझना जरूरी होगा। लंबे समय से चल रहे रिश्ते में कमिटमेंट बढ़ेगा। दिखावे के बजाय भरोसे और स्थिरता पर ध्यान रहेगा। हेल्थ- रीढ़ और घुटनों का ध्यान रखें। लंबे समय तक एक ही जगह बैठने से बचें। नियमित दिनचर्या और योग से शरीर में लचीलापन बढ़ेगा। मानसिक संतुलन बना रहेगा। लकी कलर- मौव, लकी नंबर- 9

Chhattisgarh Crimes

मीन – फोर ऑफ स्वोर्ड्स आज आराम करने और अपनी ऊर्जा वापस पाने का दिन है। घर का माहौल शांत रहेगा। परिवार में कम बातचीत के बावजूद आपसी समझ बनी रहेगी। पैसों से जुड़ा जोखिम लेने का मन नहीं होगा। बिजनेस में थोड़ा ब्रेक लेकर पुरानी योजना पर दोबारा विचार करेंगे। छोटे धार्मिक या पारिवारिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है।

करियर- काम की गति धीमी रहेगी। आईटी से जुड़े लोगों को छुट्टी या ब्रेक मिल सकता है। मैनेजमेंट की मीटिंग टल सकती है। फ्रीलांसर किसी नए प्रोजेक्ट के लिए तुरंत हां न कहें। कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों को दस्तावेज दोबारा जांचने का समय मिलेगा। प्रमोशन की चर्चा फिलहाल रुकी रहेगी। बिजनेस करने वाले लोग योजना बनाएंगे, लेकिन नया काम शुरू नहीं करेंगे। लव- रिश्तों में आज चुप्पी का भी महत्व रहेगा। पार्टनर को थोड़ी जगह देने से रिश्ता मजबूत होगा। दूरी वाले रिश्ते में कम बातचीत के बावजूद भरोसा बना रहेगा। पुराने मुद्दे पर बहस नहीं होगी। दोस्ती में थोड़ी दूरी महसूस होगी, लेकिन इसका गलत अर्थ न निकालें। भावनात्मक रूप से आराम करने का दिन है। हेल्थ- नींद पूरी न होने से सिर भारी हो सकता है। ज्यादा सोचने से बचें। आंखों में सूखापन और स्क्रीन देखने से थकान हो सकती है। मेडिटेशन और हल्की स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी। कैफीन कम लें। लकी कलर- स्काई ब्लू, लकी नंबर- 4