पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग (एनएच-45) की जर्जर हालत अब वाहन चालकों और यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो रही

Chhattisgarh Crimesपेंड्रा-बिलासपुर मार्ग (एनएच-45) की जर्जर हालत अब वाहन चालकों और यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। सड़क की बदहाली के कारण महज 30 किलोमीटर के दायरे में चार बड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसों में दो ट्रक चालक और दो क्लीनर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, पहला बड़ा हादसा बंजारी घाट के पास हुआ, जहां गड्ढों और खराब सड़क के कारण कोयले से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और क्लीनर घायल हो गए।इसी मार्ग पर सड़क की खराब स्थिति के चलते तीन अन्य भारी वाहन भी गड्ढों और कच्ची मिट्टी में फंस गए। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा और कई जगह जाम की स्थिति बन गई।

रोज हादसों का खतरा, चालकों में नाराजगी

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि एनएच-45 पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। रोजाना भारी वाहन खराब हो रहे हैं और हादसे हो रहे हैं, लेकिन सड़क मरम्मत को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग

लगातार हो रहे हादसों से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने प्रशासन से एनएच-45 की तत्काल मरम्मत कराने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।

Exit mobile version