छत्तीसगढ़ पुलिस के निरीक्षक वैभव मिश्रा ने निशानेबाजी में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ पुलिस के निरीक्षक वैभव मिश्रा ने निशानेबाजी में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के तत्वावधान में आयोजित चयन प्रक्रिया के तहत जी. वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप और ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में क्वालिफाई किया है।

यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ पुलिस के करीब 26 साल के इतिहास में पहली बार दर्ज हुई है।छत्तीसगढ़ राज्य राइफल एसोसिएशन की तरफ से आयोजित राइफल और पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में वैभव मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में क्वालिफिकेशन हासिल किया। लगातार तीन इवेंट में चयन उनके तकनीकी कौशल और बेहतरीन प्रदर्शन का प्रमाण माना जा रहा है।

नियमित अभ्यास से किया खुद को तैयार

पुलिस सेवा की चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने नियमित अभ्यास जारी रखा और सीमित समय में खुद को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से कठिन लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं

छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व

अब वैभव मिश्रा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जी. वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप और ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से पूरे पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे विभाग के लिए गर्व का क्षण बताया।

Exit mobile version