रविवार, 26 जुलाई को कर्क राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े पुराने कानूनी मामले का फैसला पक्ष में आ सकता है और पैतृक संपत्ति से फायदा मिलने के योग हैं

Chhattisgarh Crimesरविवार, 26 जुलाई को कर्क राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े पुराने कानूनी मामले का फैसला पक्ष में आ सकता है और पैतृक संपत्ति से फायदा मिलने के योग हैं। तुला राशि वालों की विदेश यात्रा की योजना फाइनल हो सकती है।

मकर राशि वालों के लिए रोमांटिक सरप्राइज का दिन रहेगा। कुंभ राशि वालों की जिंदगी में अचानक बड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है। वहीं, मीन राशि वालों का लंबा संघर्ष खत्म होगा और कोई बड़ी सफलता मान-सम्मान बढ़ाएगी।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

Chhattisgarh Crimes

मेष – द हर्मिट आज का दिन एकांत और आत्मचिंतन में बीतेगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। आप भीड़ से दूर रहकर खुद को कुछ समय देना चाहेंगे। पैसों से जुड़ा कोई फैसला लेने से पहले हर पहलू की गहराई से जांच करें। बिजनेस में बड़ा जोखिम लेने से बचें। बच्चों के साथ संबंध मजबूत करने के लिए उन्हें थोड़ी आजादी और अपनी बात रखने का मौका दें। किसी समारोह में जाने का मन कम रहेगा। आज अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। इससे सही फैसला लेने में मदद मिलेगी।

करियर – फ्रीलांस काम करने वाले लोगों को नए प्रोजेक्ट पाने के लिए अपनी स्किल बेहतर करनी होगी। मैनेजमेंट से जुड़े लोग अकेले काम करना ज्यादा पसंद करेंगे। प्रमोशन से जुड़ी बातचीत फिलहाल रुक सकती है। नए अवसर तलाशने के लिए लोगों से संपर्क बढ़ाने के बजाय अपनी रिसर्च और तैयारी पर ध्यान दें। किसी सेमिनार या ट्रेनिंग में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आपके काम में बारीकी और परफेक्शन दिखाई देगा। अपनी पुरानी रणनीति की समीक्षा करने का समय है। लव – रिश्ते में निजी समय और आजादी की जरूरत ज्यादा महसूस होगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में बातचीत कम होने से दूरी महसूस हो सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएं। सिंगल लोग फिलहाल किसी नए रिश्ते में गंभीर कमिटमेंट करने से बचेंगे। ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलने की शुरुआत होगी। अपनी भावनाओं को संतुलित रखने की कोशिश करें। हेल्थ – नींद से जुड़ी परेशानी हो सकती है। मोबाइल और दूसरे गैजेट का स्क्रीन टाइम कम करें, वरना आंखों में सूखापन और थकान महसूस हो सकती है। गर्दन या कमर दर्द से बचने के लिए बैठने और काम करने का तरीका सही रखें। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4

Chhattisgarh Crimes

वृष – पेज ऑफ वांड्स नई शुरुआत के लिए अच्छा समय है। आप उत्साह और ऊर्जा से भरे रहेंगे। घर में किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक अच्छी खबर मिल सकती है। आज जोखिम उठाने की हिम्मत बढ़ेगी, लेकिन फैसले सोच-समझकर लें। समाज और परिचित लोगों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा। किसी पुराने विवाद को समझदारी से सुलझा लेंगे। परिवार के साथ अचानक छोटी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें।

करियर – आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को ऑनसाइट प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। टीम मीटिंग में आपका प्रेजेंटेशन सबसे ज्यादा चर्चा में रह सकता है। मुश्किल डेडलाइन भी समय पर पूरी हो जाएगी। कला से जुड़े विद्यार्थियों को बड़ी स्कॉलरशिप मिलने के योग हैं। फ्रीलांस काम करने वाले लोग नए क्लाइंट के साथ फायदेमंद डील कर सकते हैं। नए काम की शुरुआत के लिए उत्साह बना रहेगा। लव – किसी नए और आकर्षक व्यक्ति की जिंदगी में एंट्री हो सकती है। दोस्तों के जरिये किसी से मुलाकात या डेट का कार्यक्रम बन सकता है। कैजुअल डेटिंग कर रहे हैं तो रिश्ते को गंभीर बनाने में जल्दबाजी न करें। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में अचानक मुलाकात होने के योग हैं। अपनी भावनाएं साफ और ईमानदारी से व्यक्त करें। हेल्थ – दांतों से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। रोज की फिटनेस गतिविधियों में हल्का कार्डियो शामिल करें। सुबह स्ट्रेचिंग करने से शरीर में लचीलापन बना रहेगा। लकी कलर – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – द हाई प्रीस्टेस आज आपकी समझ और अनुमान लगाने की क्षमता बहुत मजबूत रहेगी। किसी पुराने रहस्य या उलझे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। समाज में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। अपनी छिपी प्रतिभा लोगों के सामने लाने का अच्छा मौका है। घर की महिलाओं से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। किसी बहस में पड़ने से बचें। सामने दिखाई दे रही बातों के साथ अपनी अंदरूनी समझ पर भी भरोसा रखें।

करियर – कानून और न्याय से जुड़े लोगों के लिए कोर्ट का मामला पक्ष में रह सकता है। फ्रीलांस लेखकों को किसी बड़े प्रकाशन से काम या कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग हैं। आज अपनी समझ पर भरोसा रखें। ऑफिस की राजनीति को नजरअंदाज करके अपने प्रोजेक्ट पर ध्यान दें। मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट में अच्छा ऑफर मिल सकता है। गोपनीय जानकारी संभालकर रखें। लव – कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ भावनात्मक नजदीकी और गहरी बातचीत होगी। पिछले कुछ समय से चल रही भरोसे की समस्या दूर हो सकती है। पार्टनर बिना ज्यादा कहे आपकी भावनाओं को समझेगा। रिश्ते से जुड़ी जरूरी बात छिपाने के बजाय सही समय पर साफ बातचीत करें। हेल्थ – थकान या दर्द में ठंडी सिकाई से कुछ राहत मिल सकती है। अच्छी नींद के लिए शाम के बाद चाय-कॉफी कम करें। कुछ समय मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाने पर मानसिक तनाव कम होगा। लकी कलर – बैंगनी, लकी नंबर – 1

Chhattisgarh Crimes

कर्क – टेन ऑफ पेंटाकल्स परिवार के लोगों के साथ मिलने-जुलने और कार्यक्रम करने के लिए अच्छा दिन है। प्रॉपर्टी और जमीन से जुड़ा पुराना कानूनी मामला आपके पक्ष में सुलझ सकता है। आज आपका ध्यान बचत और लंबे समय के लिए संपत्ति बनाने पर रहेगा। परिवार के बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद होगी। घर का माहौल शांत और खुशनुमा रहेगा। पैतृक संपत्ति या परिवार की किसी पुरानी विरासत से लाभ मिलने के योग हैं।

करियर – रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़े कमीशन वाला प्रोजेक्ट मिल सकता है। रिटेल बिजनेस और सप्लाई चेन के काम में तेजी आएगी। पारिवारिक बिजनेस से जुड़ने का विचार बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाएंगे। बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों को टारगेट पूरा करने पर बोनस मिल सकता है। नया स्टार्टअप शुरू करने के लिए फंड का इंतजाम होने के योग हैं। लव – अरेंज मैरिज का रिश्ता तय हो सकता है और परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी समझ अच्छी रहेगी। ससुराल पक्ष से भावनात्मक और आर्थिक सहयोग मिल सकता है। लंबे समय का कमिटमेंट करने के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर के परिवार के साथ डिनर या मुलाकात का कार्यक्रम बनाएं। रिश्ता पहले से ज्यादा स्थिर और सुरक्षित महसूस होगा। हेल्थ – कोलेस्ट्रॉल संतुलित रखने के लिए फाइबर वाला भोजन लें। शाम को टहलने की आदत बनाएं। फास्ट फूड कम करने से पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचाव होगा। लकी कलर – रॉयल ब्लू, लकी नंबर – 2

Chhattisgarh Crimes

सिंह – फोर ऑफ कप्स आज आलस्य और उदासी के कारण काम में मन कम लग सकता है। पुरानी और नुकसानदायक आदतें छोड़ने के लिए सही समय है। किसी नई हॉबी या रचनात्मक गतिविधि को आजमाएं। पहले नजरअंदाज किया गया कोई अच्छा अवसर दोबारा मिल सकता है। जिंदगी के छोटे पलों में खुशी तलाशें। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से निराशा हो सकती है, लेकिन तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।

करियर – मौजूदा जॉब प्रोफाइल से असंतोष महसूस हो सकता है। करियर बदलने का विचार बार-बार मन में आएगा। किसी नए स्टार्टअप का ऑफर ठुकराने से पहले उसकी शर्तें अच्छी तरह जांचें। कार्यस्थल पर प्रेरणा और उत्साह में कमी महसूस होगी। सहकर्मियों के साथ बेकार की बहस में अपनी ऊर्जा खर्च न करें। सामने आए नए विकल्पों को बिना समझे नजरअंदाज न करें। लव – पुराने पार्टनर का अचानक मैसेज आने से मूड खराब हो सकता है। मौजूदा रिश्ते में उत्साह की कमी महसूस होगी। पार्टनर की कोशिशों को हल्के में न लें। बातचीत में आई दूरी खत्म करने के लिए खुद पहल करें। पुराने रिश्तों की तुलना मौजूदा पार्टनर से करने से बचें। हेल्थ – एलर्जी या त्वचा पर दाने होने की परेशानी हो सकती है। त्वचा पर किसी भी घरेलू चीज का इस्तेमाल करने से पहले सावधानी रखें। ताजे फल, पर्याप्त पानी और नारियल पानी को दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। परेशानी बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। लकी कलर – बेज, लकी नंबर – 7

Chhattisgarh Crimes

कन्या – द हैंग्ड मैन आज हर परिस्थिति को अलग नजरिये से देखने की जरूरत है। कोई बड़ा फैसला या महत्वपूर्ण काम कुछ समय के लिए टल सकता है। आपके धैर्य की परीक्षा होगी। सामान्य तरीके के बजाय नया विचार ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। परिवार के लोगों के नजरिये को समझने की कोशिश करें। जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। कई बार थोड़ा रुकना भी आगे बढ़ने का सही तरीका होता है।

करियर – सरकारी कर्मचारियों का रुका हुआ ट्रांसफर ऑर्डर जारी हो सकता है। रिसर्च स्कॉलर की अंतिम थीसिस को मंजूरी मिलने के योग हैं। कानूनी या बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी शर्तों को दोबारा जांचें। परिस्थितियों को अपने समय पर आगे बढ़ने दें। किसी काम में देरी होने पर उसे असफलता न मानें। लव – ब्रेकअप के बाद खुद को संभालने और भावनात्मक रूप से मजबूत होने की शुरुआत होगी। सिंगल लोगों को फिलहाल खुद की तरक्की और आत्मसम्मान पर ध्यान देना चाहिए। रिश्ता बचाने के लिए कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। पार्टनर के साथ अहंकार का टकराव टालने के लिए शांत रहें। नए कमिटमेंट में जल्दबाजी न करें। हेल्थ – पैरों में ऐंठन या जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। फिजियोथेरेपी या नियमित स्ट्रेचिंग से राहत मिल सकती है। लगातार परेशानी होने पर कैल्शियम और हड्डियों की जांच के लिए डॉक्टर की सलाह लें। लकी कलर – आसमानी, लकी नंबर – 8

Chhattisgarh Crimes

तुला – थ्री ऑफ वांड्स भविष्य की योजना को लेकर आपकी सोच साफ रहेगी। विदेश यात्रा के लिए रुका हुआ वीजा आगे बढ़ सकता है। अपनी सीमाओं से बाहर निकलकर नए अवसर तलाशने का अच्छा समय है। परिवार के साथ विदेश यात्रा की योजना तय हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात होने पर आपका सामाजिक और प्रोफेशनल संपर्क बढ़ेगा। लंबे समय के लक्ष्य पर ध्यान दें।

करियर – किसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी से अच्छा जॉब ऑफर मिल सकता है। प्रोफेशनल कार्यक्रमों में नए लोगों से मुलाकात आपके रुके करियर को गति देगी। ऑफिस में नेतृत्व से जुड़ी नई जिम्मेदारी मिल सकती है। एविएशन क्षेत्र के लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। विदेश या दूसरे शहर में काम करने का मौका भी मिल सकता है। लव – वीडियो कॉल और ऑनलाइन बातचीत से पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। मैट्रिमोनियल वेबसाइट या ऑनलाइन माध्यम से सही साथी मिल सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप शादी की दिशा में आगे बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ भविष्य के लक्ष्य और योजनाओं पर बात करें। अलग संस्कृति या समुदाय से जुड़े रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिल सकती है। रिश्ते को मजबूत करने के लिए साथ यात्रा की योजना बनाएं। हेल्थ – इम्युनिटी बेहतर रखने के लिए खट्टे फल और पौष्टिक भोजन लें। मौसम के कारण गले में संक्रमण और कफ की परेशानी हो सकती है। गुनगुना पानी पिएं और नमक के पानी से गरारे करें। लकी कलर – गुलाबी, लकी नंबर – 6

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – पेज ऑफ स्वॉर्ड्स आज आपकी सोच तेज और सक्रिय रहेगी। अपनी समझ से किसी मुश्किल समस्या का जल्दी समाधान निकाल लेंगे। आसपास की बेकार की बातों और अफवाहों से दूरी रखें। अपनी बातचीत साफ, छोटी और मुद्दे पर रखें। किसी भी नई जानकारी की जांच किए बिना उसे आगे न भेजें। दूसरों के निजी मामलों में जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी लेने से बचें।

करियर – मीडिया और प्रिंट पत्रकारिता से जुड़े लोगों को बड़ी एक्सक्लूसिव खबर या महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। सीए और फाइनेंशियल ऑडिटर के लिए दिन बहुत व्यस्त रहेगा। आईटी सिक्योरिटी से जुड़े लोग किसी बड़े साइबर खतरे को रोकने में सफल हो सकते हैं। नए आइडिया पेश करते समय पूरे तथ्य और तैयारी के साथ बात करें। लव – पार्टनर के साथ बेकार की बहस से बचें। छोटा सा अहंकार रिश्ते में बड़ी परेशानी पैदा कर सकता है। पार्टनर के सोशल मीडिया अकाउंट या निजी बातचीत की जासूसी न करें। भरोसे की कमी दूर करने के लिए ईमानदार और खुली बातचीत जरूरी है। सुनी-सुनाई बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचें। हेल्थ – ज्यादा सोचने की आदत पर काबू रखें। मोबाइल और गैजेट का इस्तेमाल सीमित करें, ताकि दिमाग को आराम मिल सके। सोने से पहले शांत गतिविधि या हल्की हर्बल चाय से आराम महसूस हो सकता है। लकी कलर – चमकीला हरा, लकी नंबर – 5

Chhattisgarh Crimes

धनु – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स दान और सामाजिक कामों में मन लगेगा। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके संतोष मिलेगा। पहले किए गए अच्छे कामों का सकारात्मक नतीजा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। सामुदायिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने से सम्मान बढ़ेगा। मदद करते समय अपनी आर्थिक क्षमता और जरूरतों का भी ध्यान रखें।

करियर – रुका हुआ इंक्रीमेंट या परफॉर्मेंस बोनस बैंक खाते में आ सकता है। एनजीओ में काम करने वाले लोगों की कोशिशों को सरकारी स्तर पर पहचान मिल सकती है। ऑफिस में किसी जूनियर कर्मचारी का मार्गदर्शन करने का मौका मिलेगा। एचआर से जुड़े लोग कर्मचारियों के फायदे के लिए अच्छी पॉलिसी तैयार कर सकते हैं। आपके अनुभव से दूसरे लोगों को फायदा होगा। लव – पार्टनर महंगा और सोच-समझकर चुना गया उपहार देकर आपको हैरान कर सकता है। रिश्ते में देने और पाने का अच्छा संतुलन रहेगा। एक-दूसरे के लिए सम्मान बढ़ेगा। पार्टनर की जरूरत समझकर भावनात्मक सहयोग देने से रिश्ता मजबूत होगा। पैसों और जिम्मेदारियों को लेकर साफ बातचीत करें। हेल्थ – ऊर्जा का स्तर अच्छा और स्थिर रहेगा। हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम और प्रोटीन वाला भोजन लें। प्रकृति के बीच टहलने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 7

Chhattisgarh Crimes

मकर – क्वीन ऑफ कप्स आज आपकी भावनात्मक समझ और दूसरों की परेशानी महसूस करने की क्षमता बढ़ेगी। घर की किसी बुजुर्ग महिला से अच्छा भावनात्मक सहयोग मिलेगा। घर की सजावट या इंटीरियर में बदलाव करने का मन बनेगा। आपका दयालु और सहयोगी व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। परिवार के लोग आपके देखभाल करने वाले स्वभाव के कारण आपके ज्यादा करीब महसूस करेंगे।

करियर – एचआर से जुड़े लोगों के संवेदनशील नेतृत्व की वरिष्ठ अधिकारी तारीफ कर सकते हैं। देखभाल और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन व्यस्त, लेकिन संतोष देने वाला रहेगा। मनोविज्ञान और काउंसलिंग से जुड़े लोग अपने क्लाइंट की मदद करने में सफल होंगे। रचनात्मकता और समझ का इस्तेमाल करके किसी प्रोजेक्ट को खास बना सकते हैं। लव – पार्टनर के साथ गहरी भावनात्मक नजदीकी महसूस होगी। रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर या सरप्राइज का कार्यक्रम बन सकता है। रिश्ते में बिना शर्त प्यार और देखभाल महसूस होगी। सिंगल लोग किसी संवेदनशील और समझदार व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। पार्टनर की भावनाओं को समझने के साथ अपनी जरूरत भी साफ बताएं। हेल्थ – हार्मोन में बदलाव के कारण मूड में उतार-चढ़ाव हो सकता है। पर्याप्त पानी पिएं और नींद पूरी करें। किसी हर्बल सप्लीमेंट का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बिना न करें। लकी कलर – मोती सफेद, लकी नंबर – 6

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – व्हील ऑफ फॉर्च्यून आज परिस्थितियां अचानक आपके पक्ष में बदल सकती हैं। जिंदगी में सकारात्मक बदलाव के लिए तैयार रहें। किस्मत का साथ मिलने से अटके काम आगे बढ़ेंगे। पुराने प्रयासों का फायदा मिलने का समय है। कोई नया अवसर अचानक सामने आ सकता है। सही समय पर फैसला लेने से बड़ी सफलता मिल सकती है।

करियर – अचानक और तय समय से पहले प्रमोशन मिलने के योग हैं। रुका हुआ करियर तेजी से आगे बढ़ सकता है। बिजनेस में सोच-समझकर बड़ा जोखिम लेने का मौका मिलेगा। नौकरी तलाश रहे लोगों को पसंदीदा कंपनी से इंटरव्यू कॉल मिल सकती है। अचानक मिले अवसर के कारण जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। जरूरी कागज और तैयारी पूरी रखें। लव – कैजुअल रिश्ता गंभीर कमिटमेंट या शादी की दिशा में आगे बढ़ सकता है। किसी सही व्यक्ति से अचानक मुलाकात हो सकती है। रिश्ते में चल रहा मुश्किल समय खत्म होगा और रोमांस लौटेगा। पुराने नुकसानदायक पैटर्न से बाहर निकलने में सफलता मिलेगी। बदलाव को स्वीकार करने से संबंध बेहतर होंगे। हेल्थ – फिटनेस रूटीन में ट्रेनर की सलाह से वेट ट्रेनिंग शामिल कर सकते हैं। नियमित एक्सरसाइज से वजन नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। शरीर को रिकवरी का समय देने के लिए नींद का समय तय रखें। लकी कलर – मैजेंटा, लकी नंबर – 9

Chhattisgarh Crimes

मीन – द वर्ल्ड आज किसी बड़े काम की सफलता से गर्व और संतुष्टि महसूस होगी। पुराना संघर्ष खत्म होकर जिंदगी का नया और सकारात्मक दौर शुरू होगा। अपने काम और उपलब्धियों को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा। लंबे समय से चल रहा प्रोजेक्ट सफलता के साथ पूरा हो सकता है। परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। एक लक्ष्य पूरा होने के बाद नए लक्ष्य की तैयारी शुरू करेंगे।

करियर – विदेशी क्लाइंट से किसी प्रोजेक्ट के लिए बड़ी फंडिंग मिल सकती है। विदेश की यूनिवर्सिटी में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को स्वीकृति पत्र मिलने के योग हैं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। आपकी मेहनत का नतीजा आपको अलग पहचान दिलाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम बढ़ाने का मौका मिलेगा। लव – कमिटेड कपल परिवार बढ़ाने से जुड़ा फैसला ले सकते हैं। पार्टनर के साथ पसंदीदा विदेशी जगह की यात्रा बुक हो सकती है। रिश्ता अपने सबसे खुशहाल और संतुलित दौर में आगे बढ़ेगा। लंबे समय से बनाई योजना पूरी होने पर दोनों को खुशी मिलेगी। हेल्थ – स्वास्थ्य और ऊर्जा अच्छी रहेगी। त्वचा की चमक बढ़ेगी। किसी नुकसानदायक आदत या नशे से छुटकारा पाने का फैसला मजबूत होगा। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ या परिवार का सहयोग लें। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2