उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में बड़ी कार्यवाही सागौन तस्करी के 6 आरोपी गिरफ्तार, जंगली मुर्गी फंदा-आरा मशीन जब्त  

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimesपूरन मेश्राम/मैनपुर।उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत वन परिक्षेत्र दक्षिण उदंती के ग्राम साहेबिन कछार में वन विभाग ने सागौन तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

*क्या है मामला*

दिनांक 09.06.2026 को वन अमले द्वारा संदिग्ध 13 व्यक्तियों के घर एवं बाड़ी में सर्च वारंट जारी कर तलाशी ली गई। इसमें 06 व्यक्तियों के घर से भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी, स्लीपर, पल्ला और वन्यजीव के शिकार में प्रयुक्त होने वाले फंदा, आरा आदि अवैध सामान बरामद किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी*

1,सुमेर व.पूरन – 41 वर्ष, गोंड – 01 नग सागौन स्लीपर 0.0252 घमी, 01 आरा, 01 नग तीन धनुष

2,जुगलाल व. मयाराम- 35 वर्ष, गोंड – 30 नग सागौन स्लीपर 0.3648 घमी, सागौन लट्ठा 01 नग 0.088घन मीटर साल स्लीपर 2नग 0.0244घन मीटर,बीजा स्लीपर 5नग 0.054घन मीटर

3,उपेन्द्र व.नारायण- 35 वर्ष, गोंड – 43 नग सागौन स्लीपर 1.0063 घन मीटर

4,हरि व. मंगलसिंह नेताम – 39 वर्ष, गोंड – घुरु 1नग,जंगली मुर्गा फंदा 12 नग, गुलेल 1नग तीर 1नग

5,पुस्तम व. गाड़ाराम नेताम – 30 वर्ष, गोंड – मोर पंख 13नग,फंदा 4नग,सूअर फंदा 4नग,गुलेल धनुष 1नग,जंगली मुर्गा फंदा 11नग

6,चिमन व. जयराम नागेश – 37 वर्ष, गोंड – 02 नग सागौन स्लीपर, 0.026 घन मीटर,02 नग आरा,बसूला 1नग,आरी छोटा 1नग,रेदा 1नग,तीर धनुष 2नग, लकड़ी काटने की मशीन 1नग,साही पंख 20नग,नाँगर जुडा 1नग,खटिया खूरा 4 नग,

*कानूनी कार्यवाही*

परिक्षेत्र रक्षी साहबिनकछार द्वारा सभी 06 आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग पी.ओ.आर दर्ज किया गया। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 एवं वन अधिनियम 1984 के तहत मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को 15.06.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जिन्हें 13 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। शेष 3 आरोपियों को 22.06.2026 को गिरफ्तार कर 23.06.2026 को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

*विभाग का बयान*

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व जंगल-वन्यजीव बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सागौन तस्करी और वन्यजीव शिकार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उपनिदेशक, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व