अमलीपदर में खुलेगा सरकारी महाविद्यालय डॉ.मनीष सिन्हा की मांँग पर शासन ने हरी झंडी दी

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimesपूरन मेश्राम/गरियाबंद। दूरस्थ आदिवासी अंचल अमलीपदर के सैकड़ों विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक दिन अब उच्च शिक्षा के लिए मैनपुर एवं गरियाबंद के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।भाजपा जिला मंत्री एवं झाँकरपारा मंडल प्रभारी डॉ.मनीष सिन्हा के अथक प्रयासों से अमलीपदर में नवीन शासकीय महाविद्यालय स्थापना की फाइल अब शासन में आगे बढ़ गई है।

*क्या हुआ है*

डॉ. मनीष सिन्हा ने जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर की अनुशंसा के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को प्रस्ताव सौंपा था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस पर संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा संचालनालय को प्रस्तावित स्थल का परीक्षण कर रिपोर्ट देने के आदेश जारी कर दिए हैं।

मतलब साफ है प्रक्रिया शुरू हो गई है।

डॉ.मनीष सिन्हा ने कहा

अमलीपदर क्षेत्र के ग्रामीण और आदिवासी बच्चे आज भी 12 वीं के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं क्योंकि कॉलेज दूर है। अब अपने क्षेत्र में ही डिग्री कॉलेज खुलेगा तो बेटे-बेटियां भी डॉक्टर, टीचर,अफसर बनेंगे। ये क्षेत्र की तरक्की की पहली सीढ़ी है।उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर का आभार जताया और कहा कि जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार जल्द अमलीपदर को महाविद्यालय की सौगात देगी।