DrAnil Dwivedi की आपत्तिजनक पोस्ट वायरल, 33% vs 90% लिखकर फैलाया जहर, थाना शोभा में FIR की मांँग।
पूरन मेश्राम/मैनपुर।सोशल मीडिया पर आरक्षण व्यवस्था और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग का अपमान करने वाली एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर गरियाबंद जिले के राजापडा़व क्षेत्र में भारी आक्रोश है।
*क्या है पूरा मामला*
DrAnil Dwivedi नामक Facebook प्रोफाइल से एक पोस्ट की गई। पोस्ट में लिखा गया
शिक्षा शेरनी का दूध है। लेकिन… आरक्षण कुतिया का वो दूध है जिसे पीकर 33% वाला 90% वाले पर भौंकता है।इस पोस्ट में आरक्षण की संवैधानिक व्यवस्था की तुलना अत्यंत अपमानजनक शब्दों से की गई है और समाज के दो वर्गों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश की गई है। पोस्ट पर 43 लाइक और 10 कमेंट भी आए।
*संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं*
पोस्ट वायरल होते ही राजापडाव क्षेत्र के ST, SC, OBC समाज के सैकड़ों लोग एकजुट हो गए। 3/8/2026 सोमवार को सभी ने थाना शोभा पहुंँचकर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायतकर्ताओं ने कहा आरक्षण कोई दया नहीं है यह बाबा साहब के संविधान द्वारा दिया गया सामाजिक न्याय का अधिकार है। सोशल मीडिया पर इस तरह जहर फैलाने वाले आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं और IT Act के तहत तत्काल FIR दर्ज कर कड़ी कार्यवाही किया जावे। ज्ञापन सौंपने वाले मे मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम,जय अंबेडकरवादी युवा संगठन के अध्यक्ष पतंग मरकाम,पूरन मेश्राम,अजय नेताम,रोहन नेताम,रविंद्र मरकाम,नकुल नागेश, टीकम मरकाम,बिकऊ राम नेताम,घनेंद्र सूर्यवंशी, राहुल निर्मलकर,आशु लाल मरकाम,विनोद कुमार नेताम,दुल्लू राम,शिवराज,कुंवर सिंह, सुनील सूर्यवंशी,अघनू राम नेताम,रामकुमार,गौकरण नेगी,सुद्धेश्वर मरकाम, अशोक कुमार मरकाम, राजेश कुमार,मंगऊ राम, लोकेश कुमार,लिम्बू राम, दौलत राम,चुमेश्वर राम, सहित क्षेत्र भर के सैकड़ो लोग शामिल रहे।