छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार सुबह फ्लाई ऐश ईंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार सुबह फ्लाई ऐश ईंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम परसोदा (झलमला) स्थित गंगोत्री फ्लाई ऐश फैक्ट्री में काम कर रही महिला मजदूर मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। दल्लीराजहरा इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक 27 निवासी रूपा मंडावी (47) एक महीने पहले ही इस फैक्ट्री में काम करने आई थी। रविवार सुबह करीब 7.30 बजे वह मशीन की सफाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर हाइड्रोलिक मशीन में फंस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

दोनों पैर फैक्चर, तीन उंगलियां कटी

 

जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों के अनुसार, महिला को गंभीर चोटें आई हैं। समय पर अस्पताल लाने से उसकी जान बच गई। दोनों पैरों में फैक्चर है और तीन उंगलियां कट गई हैं। हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल से बाहर रेफर कर दिया गया है।

 

मजदूरी के लिए फैक्ट्री पहुंची थी

 

घायल रूपा मंडावी ने बताया कि उनका एक बेटा और एक बेटी राजहरा में रहते हैं। परिवार चलाने के लिए वह मजदूरी करने गंगोत्री फ्लाई ऐश फैक्ट्री आई थी। उन्होंने सोचा कि मशीन बंद है और सफाई करने लगीं, तभी अचानक पैर फंस गया और हादसा हो गया। हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक उन्हें इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल शिफ्ट करवाया।

Exit mobile version