
मामला सरगांव थाना क्षेत्र का है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए धारा 126(2), 296, 351(3), 119(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी देवरी थाना के सारागांव का रहने वाला है।
अपहरण मामले में पहले भी आरोपी है
जांच में सामने आया कि आरोपी शुभम पहले भी अपहरण जैसे अपराधों में शामिल रह चुका है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
SP विजय कुमार पाण्डेय ने एक वीडियो साझा किया। इसमें आरक्षक लहरे का जिक्र है। ट्रैक्टर मालिक फोन पर यह बात करता सुना गया कि उसने अपने फायदे के लिए पुलिस को बदनाम करने की कोशिश की। अब ट्रैक्टर मालिक का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा।