धमतरी जिले में दुर्गा पंडाल के एक पंडा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Chhattisgarh Crimesधमतरी जिले में दुर्गा पंडाल के एक पंडा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम धौरा भाटा में हुई। जहां शुक्रवार (26 सितंबर) दोपहर युवक पंडाल से पास के एक मकान में गया था और वापस नहीं लौटा।

जब वह काफी देर तक पंडाल नहीं लौटा, तो समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान, उन्हें विनोद ध्रुव (30) नामक पंडा एक मकान के पटिया में फगवा रंग के गमछे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

आत्महत्या का कारण अज्ञात

जानकारी के मुताबिक, मृतक विनोद ध्रुव गांव के दुर्गा चौक स्थित पंडाल में पहली बार पंडा की भूमिका निभा रहा था। वह पेशे से मजदूर था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

सूचना मिलने पर अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version