फ्री में इलाज करने का दिया झांसा
संतोषी पारा के रहने वाले एक बालका राजपूत ने बताया कि उनके भांजे की पत्नी की तबीयत पिछले कुछ महीनों से खराब थी। इस दौरान भांजा बहू परशुराम नगर के रहने वाले मायाराम से मिली।
मायाराम ने उसका उपचार करके ठीक करने का दावा किया। फिर फ्री में इलाज करने का झांसा दिया। बदले में ब्रेनवॉश करके उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया। आरोप यह भी है कि इस दौरान हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी भी की गई।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
इस बात की सूचना महिला ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने मायाराम समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिसमें दूसरे धर्म का अपमान, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना शामिल है। इस FIR के बाद एक अन्य संगठन ने भी विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि यह आरोप बेबुनियाद है।