छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पावर प्लांट में काम कर रहे वेल्डर की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पावर प्लांट में काम कर रहे वेल्डर की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब वेल्डर करीब 45 फीट ऊपर चढ़कर चैनल वेल्डिंग का काम कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही जान चली गई। घटना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान श्रीकांत कुमार सिंह (21) के रूप में हुई है, जो बिहार के औरंगाबाद जिले के रीषयप थाना क्षेत्र के ग्राम देउरी नेवरा का निवासी था। श्रीकांत एजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के अंतर्गत वेल्डर के रूप में काम कर रहा था।

अचानक पैर फिसलने से नीचे गिरा

गुरुवार शाम को कोटमार स्थित इंड सेनर्जी पावर प्लांट के स्टॉक हाउस के पास हॉपर में प्लेटफॉर्म निर्माण का काम चल रहा था। इस दौरान श्रीकांत प्लेटफॉर्म पर चढ़कर चैनल वेल्डिंग कर रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया।

हादसे के बाद अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और तत्काल ठेकेदार अदालत गिरी और कंपनी प्रबंधन को सूचना दी। घायल वेल्डर को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version