दुर्ग जिले के चंदखुरी गांव में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में महिला की मौत

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले के चंदखुरी गांव में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर स्टेट हाईवे जाम कर दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा होकर देर रात तक प्रदर्शन किया और मृतका के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की।

सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी के अनुसार, मृतका चंदखुरी स्थित एक राइस मिल में कार्यरत थी। शनिवार शाम करीब 6 बजे वह राइस मिल परिसर से बाहर कचरा फेंकने निकली थी। इसी दौरान धान से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मृतका का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राइस मिल के बाहर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग

लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने मृतका के परिजनों के लिए उचित मुआवजे और दोषी ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दी, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जाम खोला। फिलहाल, मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने घटना की जांच का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version