
गुरुवार को बस्तर में हुए बड़े सरेंडर के दौरान नक्सली संगठन के प्रवक्ता और सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सतीश उर्फ टी. वासुदेव राव उर्फ रूपेश ने भी आत्मसमर्पण किया था। रूपेश माड़ डिवीजन में सक्रिय था और उस पर 1 करोड़ का इनाम था। बाकी नक्सलियों पर 5 लाख से 25 लाख तक का इनाम घोषित था।
नक्सली AK-47, INSAS, SLR और .303 राइफल जैसे हथियारों के साथ इंद्रावती नदी के उसपरी घाट पर पहुंचे थे, जहां से उन्हें बोट से बीजापुर पुलिस के पास लाया गया।
वहीं सीसी मेंबर रूपेश का एक वीडियो भी सामने आया था। रूपेश ने कहा था कि हम सिर्फ हथियार छोड़ रहे हैं। आदिवासियों के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर हमारी विचारधारा अभी भी कायम है। नक्सल संगठन का एक गुट हमसे नाराज है। लेकिन उन्हें हालातों को समझना होगा।