रायपुर में बेटे ने पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी

Chhattisgarh Crimesरायपुर में बेटे ने पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी। बेटे को शक था कि उसकी पत्नी और पिता का अवैध संबंध है। इसके अलावा पिता के साथ उसका घर के खर्चे को लेकर अक्सर विवाद होता था। गुस्से में बेटे ने चाकू से पिता के पीठ और पसली पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक वारदात शनिवार रात साढ़े 12 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि मजदूर नगर सरोरा में देव प्रसाद सेन (45) की उसके बेटे दिनेश कुमार सेन(21) ने चाकू मारकर हत्या कर दी है।

मृतक की लाश घर के कमरे में पड़ी हुई थी। चारों तरफ खून के छींटे थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला घटना के पहले पिता-बेटे के बीच जमकर विवाद हुआ था।

पत्नी के कैरेक्टर पर करता था शक

आरोपी दिनेश कुमार सेन मृतक का बड़ा बेटा है। वह अपने पिता देव सेन पर पत्नी के साथ अवैध संबंध को लेकर शक करता था। इसके अलावा आरोपी ने दूसरी जाति की लड़की के साथ शादी की थी, जिसे लेकर पिता के साथ उसकी बहसबाजी भी होती थी। पिता का कहना था कि वह घर चलाने के लिए भी पैसा नहीं देता था। इन बातों को लेकर भी झगड़ा होता रहता था।

पीठ और पसली पर किया हमला

वारदात के समय भी आरोपी की अपने पिता के साथ बहसबाजी हुई। आरोपी ने गाली-गलौज की फिर अपने पास रखे धारदार चाकू से पिता पर हमला कर दिया। चाकू पिता की पीठ और पसली के हिस्से में लगा।

पिता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version