
दिवाली पर्व पर शराब पीने को लेकर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि मुकेश सोमवार को दिवाली पर्व पर शराब पीकर घर पहुंचा था। इस पर उसकी पत्नी मंजू ने उसे पर्व के दिन शराब पीने से मना किया था। इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया।
खुद पर चाकू से वार कर हुआ घायल
इस दौरान दोपहर में विवाद इतना बढ़ा कि शराब के नशे में मुकेश ने खुद पर चाकू से वार दिया। उसने अपनी छाती और पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस कर रही मामले की जांच
दुर्गेश सारथी ने बताया कि, उसका भाई मुकेश शराब पीने का आदी है। सोमवार को उसे जानकारी मिली कि उसने अपनी पत्नी से विवाद किया, जिसके बाद वो खुद को चाकू मार लिया है। इस घटना की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर परिजन से पूछताछ कर रही है।