
लेकिन जो हुआ वो यह है कि 16000 कर्मचारियों को उनके 33 दिन का वेतन अब तक नहीं मिला। इसके अलावा 25 NHM कर्मचारियों को अब तक बहाल नहीं किया गया है। इस संबंध में दीपावली से पहले NHM कर्मचारी संघ ने सीएम विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित उन सभी नेताओं से बात की जिनसे काम बनाया जा सकता था।
हर जगह आश्वासन तो मिला पर दीपावली बीतने के बाद भी कोई फैसला अब तक इन लोगों के हित में आया नहीं है। एडवांस सैलरी भी नहीं दी गई
राज्य शासन ने दीपावली के पर्व को देखते हुए अक्टूबर 2025 के वेतन का अग्रिम भुगतान करने का निर्णय लिया था। वित्त विभाग ने 16 अक्टूबर को इसके संबंध में आदेश जारी किया था। आदेश में अक्टूबर माह का वेतन निर्धारित तिथि से पहले, यानी 17 अक्टूबर (शुक्रवार) और 18 अक्टूबर (शनिवार) 2025 को जारी करने की बात कही थी।
लेकिन कई NHM कर्मचारियों के खाते में से एडवांस सैलरी भी क्रेडिट नहीं की गई है। सिर्फ एक से दो जिलों के कर्मचारियों को ही वेतन मिला है। बाकियों को बजट की कमी का हवाला दिया गया है।
संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी ने बताया कि दीपावली के एक दिन पहले भी पूरे मामले पर सरकार से बातचीत हुई थी। फिर से आश्वासन मिला था। लेकिन फिलहाल हमारे हिस्से में इंतजार करना ही आया है।