
सोमवार (20 अक्टूबर) की रात 12 बजे सुभाष नगर बंगाली पारा स्थित काली मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ मां की प्रतिमा की स्थापना की गई। जिसके बाद फूलमाला, सिंदूर, दीप से माता की पूजा अर्चना की गई।
इस दौरान समाज की महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा था जिसे रात में पूजा-पाठ के बाद पारण किया गया। वहीं मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक काफी संख्या में श्रद्धालु मां काली के दर्शन के लिए पहुंचते रहे।
महीने भर पहले से की जाती है तैयारी
काली पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष मुकेश मजुमदार ने बताया कि हर साल यहां काली पूरी आस्था और सादगी से मनाया जाता है। ऐसे में इसके लिए करीब माह भर पहले से तैयारियां की जाती है।
जहां इस बार पिछले की बार की अपेक्षा अधिक सजावट की गई और कई अलग-अलग रंग बिरंगे झालरों व लाईट से पंडाल समेत आसपास के क्षेत्र को सजाया गया है।
भंडारा और बच्चों का सांस्कृति कार्यक्रम
मंदिर के पास हर दिन भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाता है। मंगलवार की शाम को भंडारा श्रद्धालुओं को बांटा गया। इसके अलावा बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।
जिसमें डांस व अन्य प्रकार की प्रतियोगिता हुई। इसमें समाज व आसपास के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों को पुरस्कृत किया गया।