दुर्ग जिले में मातर के दौरान एक युवक का मर्डर

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले में मातर कार्यक्रम के दौरान एक युवक का मर्डर हुआ है। बताया जा रहा है 23 अक्टूबर की रात ग्राम खर्रा में मातर उत्सव रखा गया था। इस दौरान छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे थे। युवक कार्यक्रम देखने गया था। किसी बात को लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद कुछ लड़कों ने मिलकर उसे चाकू से मार डाला। मामला रानी तराई थाना क्षेत्र का है। रात करीब ढाई बजे घटना हुई। जिसके बाद कार्यक्रम को बंद करवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

 

हत्या के बाद घायल अवस्था में युवक को पाटन के अस्पताल ले जाया गया। वहां से दुर्ग जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खूबी राम साहू (उम्र 24 साल) के रूप में हुई है। जो ग्राम रंग कतेरा का रहने वाला था।

 

पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी करवाने की मांग

 

परिजनों के अनुसार युवक के पेट में चाकू के निशान हैं। परिजन पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी करवाने की मांग कर रहे हैं। गांव में चर्चा है कि प्रेम प्रसंग का मामला है। प्रेम प्रसंग की वजह से यह हत्या हुई है। हालांकि परिजन इस बात से इनकार कर रहे हैं।

Exit mobile version