मैनपुर पहुंचे निगम अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बेसरा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Chhattisgarh Crimes

 

मैनपुर में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

 

*पूरन मेश्राम/मैनपुर*। छत्तीसगढ़ राज्यअंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बेसरा का आज मैनपुर प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार आत्मीयता के साथ स्वागत किया इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री बेसरा ने मैनपुर मंडल के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा और संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया और पार्टी की आगामी कार्यक्रमों की जानकारी ली। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुरेंद्र कुमार बेसरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रऋषि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना, राष्ट्रहित सर्वाेपरि और समर्पित जनसेवा ही भाजपा की मूल पहचान है पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंँचाने हेतु निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके पूर्व लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह मैनपुर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं भारतीय जनता पार्टी के पथप्रदर्शक, राष्ट्रऋषि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरोत्तम साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री नंदनी नेताम, जिला उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, महामंत्री घनश्याम मरकाम, दिनेश सचदेव, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामदास वैष्णव, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, तिजेश्वर सिन्हा, अनूप कश्यप, सुहागा पाडे, दिलीप साहू, किशोर यदु, रुपेश साहू, तुलसी राठौर, पुलस्त शर्मा, सुधीर ठाकुर, आचार्य नंदकिशोर चौबे, हेमंत साहू, मनोज निर्मलकर, जनक यादव, मोहन कुशवाहा, श्याम सुन्दर तिवारी, बाबूलाल साहू, अजय बघेल सहित पार्टी के विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Exit mobile version