छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए अब हाईटेक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने खदानों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल शुरू करने का फैसला लिया है। एरियल सर्वे और 3D मैपिंग के जरिए खदानों की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। जिससे ओवर माइनिंग और लीज एरिया से बाहर खनन जैसी गड़बड़ियों को पकड़ा जा सके। खनिज विभाग के मुताबिक, शुरुआती चरण में 5 ड्रोन कैमरे तैनात किए जाएंगे। इन्हें सर्विस मोड पर लिया जाएगा और संचालन के लिए विशेषज्ञ टीम भी मौजूद रहेगी। इन ड्रोन को रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर जैसे जिलों में लगाया जाएगा, जहां अवैध खनन की शिकायतें ज्यादा मिलती रही हैं।
10 रूट्स पर ई-चेक गेट सिस्टम लगेगा। खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद ने कहा कि, जल्द ही इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।