रायपुर में टूरिज्म बोर्ड की महिला अधिकारी से फोन पर सेक्स की डिमांड की गई है। आरोप है कि अज्ञात नंबर से कॉल आया, शख्स महिला से उनके निजी जीवन के बारे में पूछने लगा। उससे संबंध बनाने की बात कही। महिला ने विरोध किया तो गाली-गलौज की। इसके बाद व्हाट्सऐप पर अपनी न्यूड फोटो भी भेजी। महिला अधिकारी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अश्लील कॉल करने और आपत्तिजनक फोटो भेजने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता के शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। टिकरापारा पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि 30 अप्रैल की सुबह एक अज्ञात नंबर से उन्हें कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने आपत्तिजनक बातें करते हुए पीड़िता के निजी जीवन से जुड़े सवाल पूछे और सेक्स की डिमांड की।
महिला ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद 4 मई की सुबह फिर उसी नंबर से कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज आने लगे। इस बार आरोपी ने अपनी नग्न तस्वीरें भेजकर महिला को मानसिक रूप से परेशान किया।