छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से 16 मई के बीच प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। एमपी से मणिपुर तक बनी ट्रफ लाइन और बंगाल में साइक्लोन सर्कुलेशन के असर से ऐसी स्थिति बन रही है।

 

वहीं अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। यानी बारिश और तेज हवाओं के बीच गर्मी का असर भी बना रहेगा।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, लेकिन अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दुर्ग सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।