
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 77 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। ये ट्रेनें 8 जून से 19 जून के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। इनमें 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। वहीं 8 ट्रेनें रूट बदलकर चलेंगी, 6 ट्रेनें डेस्टिनेशन से पहले ही खत्म कर दी जाएंगी और 5 ट्रेनें अपने तय समय से देर से चलेंगी। यह फैसला बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन के काम के कारण लिया गया है। इस वजह से पश्चिम-बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत 7 राज्यों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
समर सीजन में ट्रेनें रद्द होने से झारखंड, नागपुर, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, हैदराबाद, बिहार, MP, बंगाल, ओडिशा, पंजाब जाने वाले यात्री परेशान होंगे। पैसेंजर बनकर चलेगी हसदेव एक्सप्रेस
इस दौरान यात्रियों को कम परेशानी हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने हसदेव एक्सप्रेस को बिलासपुर और कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन बनाकर चलाने का फैसला किया है।
रेलवे के आदेश के अनुसार, 8 से 19 जून तक 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस केवल कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलेगी।