राजधानी रायपुर में घुस लेने वाली पूर्व महिला थानेदार के खिलाफ FIR दर्ज हुआ

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर में घुस लेने वाली पूर्व महिला थानेदार के खिलाफ FIR दर्ज हुआ है। पूर्व में महिला थाना की प्रभारी रही वेदवती दरियों पर आरोप है कि उसने काउंसलिंग के दौरान एक महिला को डंडे और बेल्ट में पीटा है। मारपीट में SI और स्टाफ ने भी साथ दिया था।

बता दें कि वेदवती दरियों वहीं महिला थानेदार है जिसे जुलाई 2024 में एंटी करप्शन ब्यूरो ने किसी दूसरे केस में 50 हजार घूस लेते भी पकड़ा था। जिसके बाद उन्हें ससपेंड भी कर दिया था।मारपीट की घटना ससपेंड होने से 3 महीने पहले की है। मामला कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट के आदेश के बाद तीनों पर FIR हुई है।

ये है पूरा मामला

दरअसल मार्च 2024 में आसिफ अली और उसकी बीवी यासमीन फातिमा आपसी विवाद के बाद महिला थाने पहुंचे। दोनों का निकाह अप्रैल 2023 में हुआ था। लेकिन कुछ महीने बाद दंपति के बीच अनबन शुरू हो गई। इस बीच महिला थाने में दोनों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था।

उस वक्त महिला थाने में वेदवती दरियों प्रभारी थी। तब यास्मीन अपनी मां नसीमा बेगम और भाई वसीम खान के साथ पहुंची। दूसरी तरफ पति आसिफ अली भी बातचीत के लिए आया।

इसी दौरान पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आपस में गाली-गलौज लगी और दोनों पक्ष एक दूसरे को बुरा बोलना शुरू कर दिया।

इस विवाद के दौरान यास्मीन का आरोप हैं कि महिला थाना प्रभारी वेदवती दरियों ने एक तरफा व्यवहार किया। वह यास्मीन और उसके घर वालों को अनसुना कर रही थी।

विवाद जब बढ़ा तो दरियो ने महिला सब इंस्पेक्टर शारदा वर्मा और कॉन्स्टेबल फगेश्वरी कंवर के साथ मिलकर महिला और उसके घर वालों की पिटाई कर दी। उन्होंने डंडे और बेल्ट से महिला को पीटा फिर गाली गलौज की।

इस मारपीट के बाद महिला के गर्दन और पीठ में निशान आ गए थे। घटना के बाद वेदवती दरियों ने कोतवाली थाने में महिला और उसके परिवार वालों के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई थी।

Exit mobile version