छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बयानार में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बयानार में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान की पहचान सीएएफ कैंप में पदस्थ प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल के रूप में हुई है, जो कि दुर्ग जिले के रहने वाले थे। घटना रविवार देर रात की है। अभी तक आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब तक किसी भी अधिकारी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जवान के आत्महत्या की असल वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

5 दिन पहले बीजापुर में जवान ने किया था सुसाइड

इससे पहले, 30 जुलाई को बीजापुर जिले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। जवान पप्पू यादव 22वीं बटालियन मिनगाचल में पदस्थ था। वह बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला था। घटना नैमेड़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक बैरक में बुधवार सुबह 5 बजे जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गले पर गोली चलाई। गोली सिर को चीरते हुए बाहर निकली। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जवान 1 दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था। SP जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है।

Exit mobile version