
घटना के बाद पीड़ित किसी तरह छूटकर थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रायकेरा निवासी प्रीतराम चौहान ने गुरुवार को थाने में शिकायत की। उसने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे वह गांव में ठण्डु यादव के घर के पास खड़ा था।
शराब बिक्री की मुखबिरी से नाराज थे आरोपी
इसी दौरान गांव के ही रोहित दास महंत (40 वर्ष), हलधर राठिया (30 वर्ष) और राजू यादव (33 वर्ष) वहां पहुंचे। शराब बिक्री की मुखबिरी को लेकर तीनों उससे नाराज थे। इसी वजह से उन्होंने प्रीतराम का हाथ पकड़ा और जबरदस्ती उसे बोलेरो गाड़ी में बैठा लिया।
युवक की डंडे और लात-घूंसों से की पिटाई
इसके बाद उसके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से उसकी जमकर पिटाई करते हुए रायकेरा से कया गांव ले गए। वहां वाहन से उतारकर फिर से डंडे और लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी।
इसके बाद उसे रस्सी से बांधकर गांव के बाहर ही छोड़कर आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद जब पीड़ित ने मामले की सूचना थाना में दी।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया तब पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू की और तीनों आरोपियों को रायकेरा गांव से हिरासत में लेकर थाना पहुंचे। पूछताछ में आरोपियों ने मुखबिरी करने की रंजिश में अपहरण कर मारपीट और लूटपाट करने की घटना को स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।