
यह घटना धमतरी शहर के रिसाईपारा मोहल्ले में हुई। दोपहर के समय कुछ युवक आए और डॉक्टर की कार (CG 05 AP 6264) का शीशा तोड़कर फरार हो गए। उनकी यह हरकत सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
दरअसल, धमतरी शहर में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। वे बेखौफ होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिसमें खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ना भी शामिल है।
रिसाईपारा निवासी डॉ. वाय ने सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।