
मकान से हुक्का पॉट, फ्लेवर, कोल हीटर और हुक्का परोसने का सामान भी बरामद किया गया। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
थाना सरकंडा पुलिस को जानकारी मिली कि राजकिशोर नगर के रहने वाले अथर्व पांडेय उर्फ चिंकू अपने घर में अवैध हुक्का बार चला रहा है। वह हुक्का में तंबाकू वाला फ्लेवर मिलाकर युवाओं को प्रति घंटे 500 रुपए में परोसता था। स्कूल के पास इस तरह की गतिविधियों से स्थानीय लोग भी नाराज थे।
घेराबंदी कर मकान में दी दबिश जानकारी मिलने पर टीआई प्रदीप आर्या ने अपनी टीम के साथ राजकिशोर नगर के पलाश-16 स्थित मकान की घेराबंदी की। जिसके बाद छापेमारी कर तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस ने पाया कि विनित एलानी मैनेजर के रूप में वहां मौजूद था और ग्राहकों को हुक्का परोस रहा था।
मौके पर किन्सू विश्वास, यथार्थ कश्यप और समीर पटेल हुक्का पीते हुए मिले। पुलिस ने जब संचालक अथर्व पांडेय और मैनेजर से लाइसेंस के बारे में पूछताछ की, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पुलिस ने मौके से 20 हजार रुपए कीमती की सामग्री और नकद जब्त की है।
हुक्का पॉट व फ्लेवर जब्त, कोटपा एक्ट की कार्रवाई पुलिस ने मौके से 2 नग हुक्का पॉट, 1 नग कोल हीटर, रसीली ब्रांड फ्लेवर, सिल्वर फॉयल और नोजल बरामद किए हैं। मैनेजर विनीत के पास से 4000 रुपए कैश भी मिले हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 कोटपा की धारा 4, 21(1), 21(2) और 27 के तहत अपराध दर्ज किया है। सरकंडा पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के अवैध नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।