
इस हादसे में महिला सलमा लहरे (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर किया गया।पिकअप की चपेट में आई महिला हादसे में, नरियरा वार्ड नंबर 14 निवासी सलमा लहरे युवक गोलू टंडन के साथ किसी काम से जा रही थीं। बनाहिल चौक के पास बाइक फिसल गई। ऐसे में महिला पीछे से आ रही पिकअप की चपेट में आ गई।महिला सलमा लहरे के सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं युवक का हाथ टूट गया और उन्हें सीएचसी अस्पताल अकलतरा में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
पीड़ितों को मिला मुआवजा DSP प्रदीप सोरी ने बताया कि बनाहिल चौक के पास ग्रामीणों के द्वारा चक्का जाम किया गया था। जिसे 2 घंटों में समाप्त किया गया है। वही पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
मृतिका के परिजनों को वाहन मालिक से 50 हजार रुपए और शासन की ओर से 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है।