
पुलिस प्रशासन ने जिले के नागरिकों से इस नई सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है और कहा है की तकनिकी सुविधा आसानी से फिंगर टिप पर उपब्ध है। इसके उपयोग से बिना देरी के अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
जानिए क्या करना होगा
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश पर शुरू की गई इस सुविधा के लिए नंबर 94791-55125 जारी किया गया है। इस नंबर पर ‘Hi’ या ‘नमस्ते’ लिखकर भेजने पर उपयोगकर्ताओं को दो विकल्प मिलेंगे: शिकायत दर्ज करना और दर्ज शिकायत की स्थिति देखना।
शिकायत दर्ज करने के लिए ‘1’ लिखकर भेजना होगा। इसके बाद आवश्यक जानकारी मांगी जाएगी, जिसे प्रदान करने पर शिकायत दर्ज हो जाएगी।
कांकेर पुलिस के अनुसार, सभी दर्ज शिकायतों की निगरानी एक डिजिटल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड के माध्यम से की जाएगी। इसका उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित करना है।