छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई। पेंड्रारोड में 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.5°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.4°C दुर्ग में रहा।

Exit mobile version