छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में धान उपार्जन केंद्र में गड़बड़ी मिली है, जहां 2.54 करोड़ से ज्यादा का गायब मिला

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में धान उपार्जन केंद्र में गड़बड़ी मिली है, जहां 2.54 करोड़ से ज्यादा का गायब मिला है। इस मामले में खरीदी प्रभारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा कलेक्टर ने उसे पद से हटाने के निर्देश दिए हैं। मामला मुंगेली थाना क्षेत्र के हथनीकला का है।

जानकारी के अनुसार प्रशासनिक टीम ने जब धान उपार्जन केंद्र हथनीकला का निरीक्षण किया, तो रिकॉर्ड में दर्ज 8,216 क्विंटल धान मौके पर नहीं मिला। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए टीम ने अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की गई।

90 केंद्रों से पूरी हो चुकी है धान उठाव

दरअसल खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले की 66 समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों में लगभग 53 लाख क्विंटल धान की खरीदी हुई। इनमें 90 केंद्रों से 52.82 लाख क्विंटल से अधिक धान का शत-प्रतिशत उठाव पूरा हो चुका है। बाकी केंद्रों में उठाव प्रक्रिया जारी है।

निरीक्षण के दौरान मिली गडबड़ी

इस बीच राजस्व, खाद्य, सहकारिता विभाग, नोडल सीसीबी की संयुक्त टीम हथनीकला केंद्र पहुंची। जांच के दौरान 8 हजार 216 क्विंटल धान गायब पाया गया। इसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 54 लाख 70 हजार रुपए से अधिक आंकी गई है।