समस्याओं के निराकरण के लिए मूल निवासी अधिकार मंच ने सौपा ज्ञापन

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर में 30 अप्रैल गुरुवार को सामाजिक भवन का उद्घाटन एवं ध्रुव गोंड महा सम्मेलन में कृषि मंत्री राम विचार नेताम,सांसद
श्री मति रूपकुमारी चौधरी
एवं विधायक जनक ध्रुव आमंत्रित थे।लेकिन विशेष विधानसभा सत्र की शुरुआत होने के कारण मैनपुर नहीं पहुंँच पाए। जिस कारण से मूल निवासी अधिकार मंच के मुखियाओ के द्वारा क्षेत्र के ज्वलनशील समस्याओं के मांँग को लेकर संबंधितों के द्वारा ज्ञापन सौपी गई। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष,जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 और 8 के जिला पंचायत सदस्य, जिला के कलेक्टर,एसडीएम,सीईओ के साथ मे भाजपा और कांग्रेस के जिला पदाधिकारियो को मांँग पत्र सौंपते हुए मंच के मुखिया पुरुषोत्तम साय,दुर्जन सिंह मरकाम,बलीराम ठाकुर, सुनील कुमार मरकाम,
पूरन मेश्राम,जिलेन्द्र नेगी महेन्द्र फरस, बसंत सोनी, धनसाय सोरी,फरसू नेताम, रोहित नायक,इमरान खान, ने समय सीमा में समस्याओं का निराकरण के दिशा में विशेष पहल किए जाने का अनुरोध करते हुए कहा कि मंच विशुद्ध रूप से गैर राजनीतिक एवं शासन प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सेतु के कार्य करने के लिए कृत संकल्पित है। ज्ञात हो,कि विकासखंड मुख्यालय मैनपुर जिला गरियाबंद के आदिवासी मूलनिवासी संविधान की पांचवी अनुसूची व पेसा कानून 1996 से संरक्षित क्षेत्र के निवासी हैं। आजादी के 79 वें वर्ष बाद भी हमारे क्षेत्र की स्थिति दयनीय है। 6 सूत्रीय मांँग पत्र सौपते हुए समय सीमा में निराकरण कराने की मांँग की गई है।
1, स्कूल जतन योजना….. मैनपुर क्षेत्र के शोभा, मोतीपानी, गाजीमुडा,गरीबा, मौहानाला,भाँठापानी भूतबेडा, भद्रीपारा सहित अन्य गांँव के स्कूल भवन दो वर्षों से अधूरा पड़ा है। बच्चे भीषण गर्मी बारिश में पेड़ के नीचे झोपड़ी में पढ़ने को मजबूर हैं। यह शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 का सीधा उल्लंघन है।
मांग,,, नहीं बनने के कारण का निदान करते हुए अधूरा स्कूल भवन को 2 महीना के अंदर पूर्ण कराई जावे।
2, हर घर नल योजना शोभा,चिपरी,कोकड़ी, गरीबा,भाँठापानी, मोंगराडीह,गोपालपुर, कोदोभाँठ,कुल्हाडीघाट सहित क्षेत्र के अधिकांश गांँव में मात्र पानी टंकी, कहीं पाइपलाइन निर्माण कर ठेकेदार कार्य को छोड़कर चला गया है।
आज तक एक बूंद पानी नसीब नहीं हुआ।
माँग,,, दो माह के अंदर हर घर कनेक्शन देकर चालू कराई जावे।
3, सलफ जलाशय बाँध मैनपुर क्षेत्र के बहु प्रतीक्षित लंबित सलफ जलाशय बांध का 80% कार्य पूर्ण हो जाने के बाद भी वर्षों से लंबित है।
माँग,,, लंबित के कारण का समाधान करते हुए बांध बनाने के लिए पहल किया जावे।
4,,, इंदागाँव गांँव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईंदागाँव मे खोलने पूरवर्ती सरकार के साथ ही वर्तमान में शासन प्रशासन के द्वारा घोषणा किए जाने के बाद भी अभी तक नहीं खोला गया है।क्षेत्र के लोग आज भी स्वास्थ्य के नाम से उड़ीसा क्षेत्र पर निर्भर रहते हैं।
मांँग पूरे सेटअप के साथ इँदागांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालन कराई जावे।
5,,, सामुदायिक वन संसाधन एफ आर ए पट्टा वन अधिकार कानून 2006 के तहत ग्राम सभा कोसुममुडा,चिपरी,
धोबनडीह,गरहाडीह का सामुदायिक दावा विगत 2 वर्षों से एसडीएम आफिस मैनपुर में बिना कारण के लंबित है।
मांँग,, 30 दिवस के भीतर नियमानुसार पट्टा प्रदान किया जावे।
6,,वन ग्राम को राजस्व ग्राम में तब्दील
मैनपुर क्षेत्र के गाजीमुडा नगबेल,रक्शापथरा,घोटियाभर्री सहित 13 वन ग्राम को राजस्व ग्राम में तब्दील किए जाने के लिए प्रशासन के द्वारा विभागीय सर्वे नक्शा खसरा सहित तमाम दस्तावेज तैयार किये 3 साल होने को है।लेकिन अभी तक अपूर्ण है।
मांँग एक माह के भीतर प्रक्रिया पूर्ण कराई जावे।
अंत मे अध्यक्ष बलीराम ठाकुर ने कहा कि मंच के आगामी बैठक में इन मामलो पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जावेगी।