छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शादी के दो दिन बाद दुल्हन के बॉयफ्रेंड ने उसके ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शादी के दो दिन बाद दुल्हन के बॉयफ्रेंड ने उसके ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। बॉयफ्रेंड ने ससुराल वालों से कहा कि दुल्हन उसकी गर्लफ्रेंड है और दोनों के बीच लंबे समय से संबंध हैं। उसने दावा किया कि उसके पास दोनों के वीडियो और फोटो भी मौजूद हैं।

वहीं, अब दूल्हे ने दुल्हन को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह उससे तलाक लेना चाहता है। दूल्हे का कहना था कि जब दुल्हन का किसी दूसरे युवक के साथ संबंध है, तो वह उसे अपने साथ कैसे रख सकता है। इसके बाद मामला मनेंद्रगढ़ कोतवाली पहुंच गया।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कठौतिया के रहने वाले नवीन कुमार किराना दुकान चलाता है। 6 मई को उसकी शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ कोड़ा की रहने वाली अनिता से हुई थी। दुल्हन 7 मई को विदाई के बाद अपने ससुराल कठौतिया पहुंची थी।

इस दिन जब ससुराल में रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थी, तभी दुल्हन का बॉयफ्रेंड मयूर अग्रवाल उसके ससुराल पहुंच गया, जो कि ड्राय फ्रूट्स का दुकान चलाता है। वहां उसने परिजनों के सामने दावा किया कि युवती के साथ पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में है और उसके बिना नहीं रह सकता।

दोनों पक्षों में जमकर हुई बहस

बॉयफ्रेंड की बात सुनते ही घर में विवाद की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस और हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा, दुल्हन और बॉयफ्रेंड को पूछताछ के लिए सिटी कोतवाली ले आई।

थाने में देर रात करीब 2 बजे तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझाइश का दौर चलता रहा, लेकिन किसी तरह का निष्कर्ष नहीं निकल सका। पूरे घटनाक्रम के बाद दूल्हे ने दुल्हन को अपनाने से साफ इनकार कर दिया।

दूल्हे ने दुल्हन को अपनाने से किया इनकार

दूल्हे का कहना है कि वह अब लड़की को अपने साथ नहीं रखना चाहता और तलाक लेना चाहता है। उसका कहना था कि जब लड़की किसी और के साथ पहले से रिलेशन में थी, तो वह उसे स्वीकार नहीं कर सकता।