
बिर्रा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कूकदा निवासी लक्ष्मण कुम्भज (55) के रूप में हुई है। पार्सल कंटेनर की चपेट में आने और सड़क पर गिरने के बाद पहिए के नीचे आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी अस्पताल बम्हनीडीह भेजा गया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
जिला प्रशासन करता रहा है स्थानीय लोगों की मांग नज़रअंदाज़
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिर्रा चौक से लगातार तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं, जिससे कई दुर्घटनाएं और मौतें हो चुकी हैं। स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन पर यातायात सुरक्षा के लिए कोई कदम न उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।