सोशल मीडिया पर आदिवासी समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर भड़के समाज के लोग

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes

अमलीपदर थाना पहुंँच शिकायत दर्ज कराई
पूरन मेश्राम/गरियाबंद। सोशल मीडिया पर आदिवासी समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी और अपशब्दों के इस्तेमाल से आक्रोशित होकर आदिवासी समाज के लोग अमलीपदर थाना पहुंँच आरोपी के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान आदिवासी समाज के लोग भारी आक्रोशित नजर आये। मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम अमलीपदर निवासी एक व्यक्ति संस्कार द्वारा आदिवासी समाज के लोगों को सोशल मीडिया में अपशब्द का उपयोग करते हुए गाली गलौच किया जिसके चलते आदिवासी समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

आदिवासी समाज के वरिष्ठ एवं सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग कांदाडोंगर परिक्षेत्र देवभोग अमलीपदर के अध्यक्ष भोले मांझी के नेतृत्व में आदिवासी समाज के वरिष्ठ जन थाना अमलीपदर पहुंँचे और नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया साथ ही लिखित शिकायत देते हुए आरोपी संस्कार के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्यवाही करने की मांग किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा इस मामले मे उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया इस दौरान आदिवासी समाज युवा प्रभाग के अध्यक्ष भोले मांझी, धनसिंग मरकाम, शुभम कपिल, पुलस्त नेताम, मधुप्रताप नागेश, दीक्षित मांझी, नवीन सोम, किसन नेताम, अमलीपदर सरपंच हेमोबाई नागेश, श्रुति ध्रुवा, धनसिंग कुंजाम, मुकेश मरकाम, लोकेश पाथर, कुंजबिहारी ध्रुव सहित सर्व आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।

वही दूसरी ओर मामले की गंभीरता को देखते हुए अमलीपदर पुलिस द्वारा इस मामले मे मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अमलीपदर दिलीप मेश्राम ने बताया कि मामले मे भारतीय न्याय सहिंता बी एन एस धारा 299, 353(2), अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम 1989 के तहत 3 (1)(न्) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्यवाही किया जा रहा है।