
इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय और उनके बेटे राहुल पाण्डेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
शिकायतकर्ता अमित शर्मा के अनुसार, रविवार को कॉलोनी के सोसाइटी की बैठक हुई। जिसमें कॉलोनी के गेट के खराब रास्ते की साफ सफाई और उसे व्यवस्थित करने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान कॉलोनी वालों ने मिलकर रास्ते को बारिश से पहले ठीक करने की बात कही।
इसके बाद सभी कॉलोनी की गेट के पास पहुंचे। तभी राजेश पांडेय और राहुल पांडेय भी अपने घर से बाहर आ गए। रहवासी शिवम एन्कलेव अपार्टमेंट के मिनोचा कॉलोनी के गेट पर काम कराने का विरोध करने लगे। अपने-अपने रास्ते का इस्तेमाल करने की बात कहने लगे।
समस्या बताते समय भड़क गए बाप-बेटे
वहीं कॉलोनी के लोग हाथ जोड़ कर पूर्व महापौर को अपनी समस्या बताने लगे। आरोप है कि इस दौरान अचानक राजेश पाण्डेय और उनका बेटा भड़क गया। उन्होंने कॉलोनी के रहने वाले बिल्डर अमित शर्मा से राहुल पाण्डेय ने गाली गलौज किया। जिसके बाद रास्ते में लेट कर रास्ता को रोकने की भी प्रयास किया गया।
पैर खींचकर जमीन पर गिराकर पीटा
अमित शर्मा ने पुलिस को बताया कि, उन्होंने उनका पैर खींच कर जमीन पर गिरा दिया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर मारपीट की। पत्थर से सिर और दाहिने कंधा पर मारा। उन्होंने उनका चश्मा भी तोड़ दिया।
जान से मारने की धमकी देने का आरोप
पीड़ित का कहना है कि, मारपीट के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद कॉलोनी के लोग दहशत में है। अमित शर्मा ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने राजेश पाण्डेय और उनके बेटे राहुल पाण्डेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।