राजधानी रायपुर में एक ड्राइवर ने कार में जहर खाकर आत्महत्या कर ली

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर में एक ड्राइवर ने कार में जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वॉइस नोट अपलोड किया। जिसमें उसने पत्नी और बच्चों से अलग होने, मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात कही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान हीरापुर निवासी सतबीर सिंह (पिता सुखदेव सिंह) के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर था। शनिवार 30 जून को उसका शव कार के भीतर मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम करवा दिया है।

परिजनों के मुताबिक, सतबीर सिंह लंबे समय से पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर तनाव में था। आरोप है कि, पंजाब निवासी निशान सिंह ने उसकी पत्नी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया था। जिसके बाद वह बच्चों को साथ लेकर उसके साथ रहने चली गई। निशान सिंह पिछले 5 साल से रायपुर में रह रहा है।

वॉइस नोट में बयां किया दर्द

आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए गए वॉइस नोट में सतबीर सिंह ने अपनी पीड़ा व्यक्त की थी। उसने पत्नी, बच्चों से दूर होने और मानसिक तनाव की बात कही। घटना के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

ऑडियो और विवाद की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब वॉइस नोट, पारिवारिक विवाद और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।