भिलाई में ऑनलाइन सट्टा खेलने के मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के दुर्ग जिला उपाध्यक्ष चेतन चंदेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

Chhattisgarh Crimesभिलाई में ऑनलाइन सट्टा खेलने के मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के दुर्ग जिला उपाध्यक्ष चेतन चंदेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चेतन चंदेल का नाम पहले पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कुछ दिन पहले चेतन चंदेल का भिलाई नगर CSP सत्यप्रकाश तिवारी के साथ बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। उस घटना के बाद स्मृति नगर चौकी में उसके खिलाफ बलवा, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिस से दुर्व्यवहार करने का मामला भी दर्ज किया गया था।

31 मई को पुलिस ने दो आरोपियों को किया था गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक 31 मई को थाना छावनी क्षेत्र में कसाई मोहल्ला नहर किनारे कुएं के पास ऑनलाइन जुआ और सट्टा खिलाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आतिश गौर और नियाज अहमद को पकड़ा। उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन जब्त किए गए।

आरोपियों ने मेमोरेंडम कथन में लिया था नाम जांच के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में चेतन चंदेल का नाम सामने आया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। इस मामले में थाना छावनी में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुराना अपराधी है चेतन चंदेल पुलिस का कहना है कि रिकॉर्ड के अनुसार चेतन चंदेल का पहले भी आपराधिक मामलों से संबंध रहा है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ जुआ, सट्टा, मारपीट और छेड़छाड़ जैसे मामलों में करीब 9 बार चालान किया जा चुका है। इसके अलावा वह बालोद जिले में दर्ज बलवा के दो मामलों में भी शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस ऑनलाइन सट्टे से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।21 मई को स्मृति नगर में सीएसपी से हुई थी बहस भिलाई में शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 21 मई को छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के चेतन चंदेल अपने साथियों को लेकर थाने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस के बार-बार समझाने के बावजूद संगठन के पदाधिकारी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और शासकीय कार्य में बाधा डाल रहे थे। समझाने आए सीएसपी के साथ भी बहस करने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने चेतन चंदेल व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि केस दर्ज होने के बाद चेतन लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर CSP के खिलाफ बयान दे रहा था।

Exit mobile version