काव्य कुंभ द्वितीय अध्याय का शुभारंभ रायपुर में नौनिहाल कवि सम्मेलन के साथ हुआ

Chhattisgarh Crimesकाव्य कुंभ द्वितीय अध्याय का शुभारंभ रायपुर में नौनिहाल कवि सम्मेलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के 11 युवा कवियों ने कविता पाठ कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पांचवीं कक्षा की आरना अग्रवाल ने महादेवी वर्मा की प्रसिद्ध कविता “मैं नीर भरी दुख की बदली” का भावपूर्ण पाठ किया।

जबकि नवमी कक्षा के आदित्य चौहान ने श्रृंगार रस की कविता सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही बटोरी। बच्चों ने वीर रस, देशभक्ति और अंग्रेजी कविताओं की भी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। वहीं अन्नया ने अपनी स्वरचित कविता का पाठ कर कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। यह कार्यक्रम केपीएस डूंडा, कमल विहार परिसर में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे से ‘संवाद’ सत्र के साथ होगी। इसमें चर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ में विधायक जी का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज झा और छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा श्रोताओं से रूबरू होंगे। दोनों कलाकार अपने अनुभव, अभिनय और कला यात्रा से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा करेंगे।