रघुनाथनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया

Chhattisgarh Crimesरघुनाथनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों आरोपी अप्रैल महीने में पुलिस कार्रवाई के दौरान वाहन छोड़कर फरार हो गए थे।

पुलिस के अनुसार, चौकी बलांगी में अपराध क्रमांक 37/26 के तहत धारा 109 एवं 124(6) बीएनएस तथा थाना रघुनाथनगर में अपराध क्रमांक 38/26 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

बैरियर तोड़कर भागे थे तस्कर

घटना 22 अप्रैल की है। उस दिन बोलेरो वाहन क्रमांक CG-15-A-6984 में अवैध शराब लेकर मध्यप्रदेश के बैढ़न से रघुनाथनगर की ओर आ रहे चालक को तुगवा अंतरराज्यीय बैरियर पर रोकने का प्रयास किया गया था।