CCPL सीजन 3 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाने

Chhattisgarh Crimesरायपुर: CCPL सीजन 3 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाने हैं। पहला सेमीफाइनल मुकाबला दोपहर 3 बजे बिलासपुर बुल्स और बस्तर बायसंस के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाला सेमीफाइनल-2 शाम 7:30 बजे से रायगढ़ लॉयन्स और रायपुर रायनोज के होगा।

बिलासपुर बुल्स लीग स्टेज के सारे मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर रही। जबकि बस्तर बायसंस ने आखिरी के दो मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। वहीं रायगढ़ लॉयन्स ने लीग चरण में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

दूसरी ओर डिफेंडिंग चैंपियन रायपुर रायनोज खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। अब तक रायपुर का मिला-जुला प्रदर्शन रहा है। फाइनल मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा।

रायपुर रायनोज के कप्तान के पास ऑरेंज कैप

डिफेंडिंग चैंपियन रायपुर के साथ सबसे अच्छी बात ये है कि उनके कप्तान का हालिया फॉर्म जबर्दस्त चल रहा है। लीग मैचों में वो टॉप स्कोकर हैं। उन्होंने 5 मैचों में 319 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक शामिल हैं।

दूसरे नंबर पर बिलासपुर बुल्स के युवा बल्लेबाज विकल्प तिवारी रहे, जिन्होंने 259 रन बनाए। वहीं बस्तर बायसंस के राहुल प्रधान 257 रन के साथ तीसरे स्थान पर रहे। दोनों बल्लेबाजों के बीच सिर्फ दो रन का अंतर रहा।

सूची में चौथे स्थान पर रायगढ़ लॉयन्स के संगीत सोनी हैं। उन्होंने 243 रन बनाए हैं। पांचवें नंबर पर रायपुर रायनोज के अमित कुमार यादव रहे, जिनके नाम 241 रन दर्ज हैं।

Exit mobile version