दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा और रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन के विवाद में नया मोड आया

Chhattisgarh Crimesदंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा और रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन के विवाद में नया मोड आया है। छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जांच कर रहे एएसपी कीर्तन राठौर का तबादला हो गया है। उन्हें राजनांदगांव का ASP बनाया गया है।

एएसपी ने अपने तबादले से पहले डीएसपी कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन का अलग-अलग बयान लिया था। बयान लेने के बाद वो आगे की जांच कर रहे थे। इस रिपोर्ट को आने वाले दो से तीन दिनों में सीनियर अधिकारियों के पास भेजा जाना था। इसके पहले ही उनका ट्रांसफर हो गया।

प्यार में फंसाकर करोड़ों रुपए लेने का आरोप

एएसपी को बयान देने पहुंचे कारोबारी ने अपने बयान में डीएसपी वर्मा पर प्यार में फंसाकर करोड़ों रुपए लेने और महादेव बुक का काम नहीं करने पर विवाद करने का आरोप लगाया है। वहीं कारोबारी ने डिजिटल साक्ष्य भी दिए है।

इसी तरह से डीएसपी कल्पना वर्मा ने सोमवार (22 दिसंबर) को एएसपी कार्यालय में मौजूद रहकर दो घंटे तक अपना बयान दर्ज कराया है। डीएसपी वर्मा ने कारोबारी पर परिजनों के पैसे नहीं देने और बदनाम करने का आरोप लगाया है।

Exit mobile version